MLC 2023: सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न के बल्लेबाज कोरी एंडरसन ने बुधवार, 19 जुलाई को डलास के ग्रैंड प्रेयरी स्टेडियम में लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स (एलएकेआर) के खिलाफ मेजर लीग क्रिकेट 2023 (Major League Cricket 2023) के मैच नंबर आठ में 102 मीटर का विशाल छक्का लगाया।
बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 20 गेंदों में 39 रनों की प्रभावशाली पारी खेली जिसके चलते सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बोर्ड पर 212/7 का प्रभावशाली स्कोर खड़ा किया। पारी के 18वें ओवर में एंडरसन ने लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स के तेज गेंदबाज आंद्रे रसेल को आड़े हाथों लिया और उन पर लगातार दो छक्के लगाए।
मैदान छोड़कर गए आंद्रे रसेल
कोरी एंडरसन ने 18वें ओवर में एक छक्का जड़ने के बाद दूसरी गेंद को भी निशाने पर लिया। उन्होंने ऑफ साइड पर फुल और वाइड डिलेवरी को लॉग ऑन की ओर से लॉन्च किया और 102 मीटर लंबा छक्का जड़ा। रसेल, जिनकी फिटनेस को लेकर लगातार परेशानी हो रही थी, वे इस प्रहार के बाद फिजियो के साथ मैदान से बाहर चले गए।
एडम जेम्पा ने किया आउट
एक बेहतरीन पारी के बाद, जिसमें तीन चौके और इतने ही छक्के शामिल थे, एंडरसन अंतिम ओवर में LAKR के लेग स्पिनर एडम ज़म्पा के शिकार बने। उन्होंने स्लॉग स्वीप करने में गलती की और डीप मिडविकेट पर गेंद को आउट कर दिया।
रसेल की पारी गई खराब सैम फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न ने जीता मैच
मैच की बात करें तो इसमें मेथ्यू वेड और कोरी एंडरसन की पारी के चलते सैन फ्रांसिस्को की टीम ने 212 रनों का स्कोर खड़ा किया। इसका पीछा करते हुए लॉस एंजलस कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से आंद्रे रसेल और जेसन रॉय ने तूफानी पारी खेली लेकिन वे टीम को जीत नहीं दिला पाए। इस प्रकार सुनील नरेन की टीम को 21 रनों से मात मिली।
संबंधित खबरें
हैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
41 mins agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
52 mins agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
1 hr agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
1 hr agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
1 hr agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
2 hrs agoजेल से रिहा होने के बाद अभिषेक पोरेल का धमाका, शतक जड़कर मैदान पर हुए भावुक
2 hrs agoरिंकू सिंह का रणजी ट्रॉफी में धमाकेदार प्रदर्शन है जारी
3 hrs agoरोहित-विराट के फैंस के लिए खुशखबरी, नहीं बदलेगा IND vs SL मैच का वेन्यू
3 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया को चौथे T20 मुकाबले में जीता सकते हैं ये 5 खिलाड़ी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines