MLC 2023: वेस्टइंडीज के धाकर आलराउंडर आंद्रे रसेल अपनी पावर हिटिंग के लिए जाने जाते हैं। इन दिनों वह अमेरिका में खेली जा रही टी20 लीग में धमाल मचा रहे हैं। 18 जुलाई को इस लीग का 8वां मुकाबला लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स बनाम सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न के बीच खेला गया, जिसमें आंद्रे रसेल की टीम नाइट राइडर्स को 21 रनों से हार झेलनी पड़ी। भले ही रसेल की टीम हार गई हो, लेकिन उन्होंने तूफानी पारी से सभी का दिल जीत लिया।
रसेल ने ठोका तूफानी छक्का
आंद्रे रसेल ने मेजर क्रिकेट लीग के 8वें मुकाबले में तेज गेंदबाज हारिस रउफ के खिलाफ एक तूफानी छक्का ठोका। ये सिक्स इतना खतरनाक था कि बॉल स्टेडियम के बाहर एक पार्क में जाकर गिरी। इस छक्के की दूसरी 108 मीटर थी, जिसे देख बॉलर दंग रह गया। खास बात ये है रि रसेल ने खड़े-खड़े ये सिक्स लगाया। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
https://twitter.com/MLCricket/status/1681517719928152064?s=20
दर्शकों ने पीट दी तालियां
दरअसल, हारिस रउफ अपनी टीम के लिए 19वां ओवर डाल रहे थे। क्रीज पर रसेल थे। पहली ही गेंद रउफ ने गुड लेंथ डाली, जिस पर रसेल कहर बनकर टूटे और उन्होंने खड़े-खड़े मिड विकेट के ऊपर से गेंद को हवा में भेजकर गायब कर दिया। बल्ले और गेंद के बीच इतना अच्छा कनेक्शन था कि बॉल सीधा स्टेडियम के बाहर जाकर गिरी। इस पर दर्शकों ने तालियां पीट दीं।
https://twitter.com/MLCricket/status/1681515359059292160?s=20
मुकाबला का लेखा-जोखा
सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न ने रसेल की टीम के सामने 213 रनों का टारगेट रखा था, जिसका पीछा करते हुए नाइट राइडर्स ने 13 ओवर तक 116 रन बनाकर 5 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद रसेल ने विस्फोक बैटिंग का नजारा पेश किया और 26 बॉल पर 2 चौके और 4 छक्कों की मदद से 42 रनों की तूफानी पारी खेली। उनके अलावा कप्तान सुनील नरेन ने 17 बॉल पर 28 रन बनाए। लेकिन ये दोनों दिग्गज अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। नाइट राइडर्स की टीम 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 191 रन ही बना पाई और 21 रनों से मैच हार गई।
संबंधित खबरें
मोहम्मद शमी ने अचानक टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेकर चौंकाया
1 hr agoजेमिमा रोड्रिग्स ने 45 गेंदों में तूफानी शतक जड़कर मचाया कोहराम
1 hr agoश्रेयस अय्यर का पिछले 3 साल में खराब रहा है वनडे रिकॉर्ड
1 hr agoIPL 2027 से पहले 7 फ्रेंचाइजी बदल सकती है अपना कप्तान
2 hrs agoभारत और पाक के बीच दिवाली के दिन होगा महामुकाबला, मैच का समय कर लें नोट
3 hrs agoवैभव सूर्यवंशी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बने कप्तान
5 hrs agoICC का बड़ा ऐलान, नेपाल में होगा 2027 वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ
5 hrs agoवेलिंग्टन में बरसेंगे रन या गेंदबाज मचाएंगे कहर? जानें पिच का मिजाज
5 hrs agoराजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स में हो सकता है बड़ा ट्रेड
6 hrs agoपाकिस्तान को मिला नया शाहीन अफरीदी? 18 साल के गेंदबाज ने मचाया तहलका
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines