MLC 2023: इंडियन प्रीमियर लीग से हाल ही में संन्यास लेने वाले सीएसके के पूर्व क्रिकेटर अंबाती रायुडू ने यूएसए में खेले जाने वाले मेजर प्रीमियर लीग के पहले सीजन से अपना नाम वापस ले लिया है। रायुडू ने टूर्नामेंट में टेक्सास सुपर किंग्स के साथ समझौता किया था। लेकिन अब उन्होंने निजी कारणों के चलते इससे बाहर होने का फैसला किया है।
आईपीएल में अंबाती रायुडू ने आखिरी मैच 2023 का फाइनल खेला था। उन्होंने सीएसके की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और सिर्फ आठ गेंदों पर 19 रनों का शानदार योगदान दिया। प्रभावशाली प्रदर्शन ने न केवल सीएसके को लक्ष्य का पीछा करने में मदद की, बल्कि रायुडू को आईपीएल के इतिहास में संयुक्त रूप से सबसे सफल खिलाड़ी बना दिया, जिन्होंने छह आईपीएल ट्रॉफी के साथ रोहित शर्मा के साथ रिकॉर्ड साझा किया।
रायुडू के बाहर होने के पीछे ये हो सकती है वजह
अंबाती रायुडू मेजर लीग से क्यों बाहर हो रहे हैं इसके पीछे कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रायडू ने राजनीति में आने की इच्छा जताई है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, उनके आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन जगन मोहन रेड्डी की वाईएसआरसीपी पार्टी में शामिल होने की उम्मीद है और 2024 का चुनाव लड़ने की योजना बना रहे हैं। ऐसे में उनके बाहर होने के पीछे ये वजह हो सकती है।
बीसीसीआई रिटायर्ड प्लेयर्स के लिए बना रहा नीति
दिलचस्प बात यह है कि रायुडू के एमएलसी सीज़न वन से हटने की खबर उस समय आई जब बीसीसीआई सचिव जय शाह ने विदेशी लीगों में रिटायर्ड भारतीय क्रिकेटरों के भाग लेने से संबंधित नीति पर बोर्ड के विचार का संकेत दिया है। शाह ने खिलाड़ियों द्नारा जल्दी रिटायरमेंट को रोकने के उद्देश्य से एक नीति के विकास का उल्लेख किया और कहा कि प्रस्तावित नीति को एक महीने के भीतर चर्चा के लिए शीर्ष परिषद को वापस भेजा जाएगा।
संबंधित खबरें
'वैभव का आत्मविश्वास तोड़ दिया...', टीम इंडिया पर भड़के श्रीकांत
15 mins agoशिखर धवन को आया इस टी-20 लीग पर गुस्सा, दी लीगल एक्शन लेने की धमकी
41 mins agoभारत के न्यूजीलैंड दौरे में जुड़ेगा एक नया मैच, सामने आया बड़ा अपडेट
1 hr agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
3 hrs agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
5 hrs agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
5 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
6 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
7 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
14 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines