New BCCI President, Mithun Manhas: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) का नया अध्यक्ष कौन होगा, इस पर अब तस्वीर साफ होती दिख रही है? खबरों के मुताबिक, दिल्ली के पूर्व कप्तान और जम्मू-कश्मीर में जन्मे मिथुन मन्हास इस रेस में सबसे आगे चल रहे हैं. 20 फरवरी को दिल्ली में हुई मीटिंग के बाद उनका नाम प्रमुख दावेदार के तौर पर सामने आया है. हालांकि, आधिकारिक ऐलान 28 सितंबर को होने वाली BCCI की वार्षिक आम बैठक (AGM) में किया जाएगा.
अगर मन्हास अध्यक्ष बनते हैं तो यह पहली बार होगा जब कोई अनकैप्ड खिलाड़ी इस पद तक पहुंचेगा, ऐसा इसलिए क्योंकि मन्हास ने एक भी इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है वो सिर्फ आईपीएल में नजर आए हैं. आइए जानते हैं मन्हास के करियर के बारे में…
इतिहास उठाकर देखें तो अब तक 2 पूर्व भारतीय क्रिकेटर BCCI के अध्यक्ष रह चुके हैं. सबसे पहले सौरव गांगुली ने कमाल संभाली फिर रोजर बिन्नी प्रमुख बने थे, जिन्होंने हाल ही में 70 साल की उम्र सीमा पूरी होने के कारण पद छोड़ दिया. ऐसे में बिन्नी की जगह अब मिथुन मन्हास का नाम लगभग तय माना जा रहा है. अगर सब कुछ सही रहा तो मन्हास BCCI अध्यक्ष बनने वाले तीसरे क्रिकेटर होंगे.
मिथुन मन्हास का क्रिकेट करियर कैसा रहा?
मिथुन मन्हास का क्रिकेट करियर भले ही इंटरनेशनल स्तर तक नहीं पहुंचा, लेकिन घरेलू क्रिकेट में उनका नाम बेहद बड़ा है. उन्होंने 157 फर्स्ट क्लास मैच, 130 लिस्ट-ए मुकाबले और 91 टी20 मैच खेले हैं. इन सभी फॉर्मेट में उन्होंने करीब 15,000 रन बनाए हैं. क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद वे प्रशासनिक भूमिकाओं में भी सक्रिय रहे. हाल ही में वह जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन में एडमिनिस्ट्रेटर की भूमिका निभा रहे थे. इसके अलावा वे IPL टीम गुजरात टाइटंस के सपोर्ट स्टाफ और दलीप ट्रॉफी में नॉर्थ जोन के कन्वेनर भी रह चुके हैं.
BCCI की नई टीम
रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि नई संरचना में राजीव शुक्ला उपाध्यक्ष, रघुराम भट्ट कोषाध्यक्ष, प्रभतेज भाटिया संयुक्त सचिव और अरुण धूमल IPL चेयरमैन बने रहेंगे. वहीं देवजीत सैकिया सचिव के पद पर पहले की तरह काम करते रहेंगे. मिथुन मन्हास के बारे में बोलते हुए बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा, ‘मिथुन मन्हास की क्रिकेट पृष्ठभूमि ने उन्हें बीसीसीआई अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करने में मदद की है.’
ये भी पढ़ें: Asia Cup 2025: कौन हैं ओमान के क्रिकेटर जितेन रामानंदी, हार्दिक पांड्या और गुजरात से क्या है कनेक्शन?
Asia Cup 2025: सूर्यकुमार यादव ने ऐसे जीत लिया दिल, तारीफ करने से नहीं रोक पाए ओमान के कप्तान
संबंधित खबरें
IND A vs AUS A: रजत पाटीदार समेत 3 भारतीय स्टार खिलाड़ी हुए फेल
1 min agoन्यूजीलैंड टीम में वैभव सूर्यवंशी का खौफ! फर्ग्यूसन ने दिया बड़ा बयान
14 mins ago‘पीछे-पीछे आ रहे हैं ’, शमी की टीम इंडिया में वापसी पर रैना का बड़ा दावा
40 mins agoइंदौर में होगा भारत-विंडीज का T20I मैच, जानें पिछले 4 मैचों में क्या हुआ
1 hr agoIND vs WI: तीसरे T20I में बेंच पर बैठ सकते हैं वैभव सूर्यवंशी समेत 4 खिलाड़ी
2 hrs agoहसन महमूद टेस्ट में हैट्रिक लेने वाले बांग्लादेश के बने पहले तेज गेंदबाज
2 hrs agoIND vs WI मैच में फिर बन सकते हैं 500 से ज्यादा रन, पिच दे रही संकेत
2 hrs agoऋतुराज गायकवाड़ की बढ़ी मुश्किलें, 3 वनडे मैचों में लगातार हुए फ्लॉप
3 hrs agoरणजी ट्रॉफी में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल का निराशाजनक प्रदर्शन
4 hrs agoबिना पिच पर उतरे ही निकला नतीजा, अरुणाचल प्रदेश ने छोड़ा रणजी ट्रॉफी मैच
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines