BCCI President Salary: कितनी होती है बीसीसीआई अध्यक्ष की सैलरी, मिलती है खास सुविधाएं, पावर भी जान लीजिए

BCCI President Salary: जब ये सवाल आता है कि बीसीसीआई अध्यक्ष की सैलरी कितनी होती है? तो सभी को लगता है कि इस पद पर बैठने वाले शख्स को मोटा पैसा मिलता होगा, लेकिन हकीकत कुछ और है. यह पद ‘ऑफिस-बेयरर’ (Office Bearer) कैटेगरी में आता है, जहां कोई फिक्स सैलरी नहीं होती. आइए जानते हैं इस पद पर बैठने वाले शख्स को कौन सी सुविधाएं मिलती हैं और उसके पास कितना पावर होता है.

BCCI President Salary

BCCI President Salary

BCCI President Salary: इन दिनों एशिया कप 2025 की धूम है. आज यानी 28 सितंबर को फाइनल होना है. इससे ठीक पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को नया अध्यक्ष मिल गया है. पूर्व घरेलू क्रिकेटर मिथुन मन्हास को रविवार को मुंबई में हुई बीसीसीआई की वार्षिक आम बैठक (AGM) में सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया. खास बात यह है कि मन्हास इस प्रतिष्ठित पद तक पहुंचने वाले जम्मू-कश्मीर के पहले शख्स बन गए हैं.

विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में जन्मे मिथुन मन्हास ने अपने करियर का बड़ा हिस्सा दिल्ली क्रिकेट टीम के लिए खेलते हुए बिताया. एक भरोसेमंद मिडिल ऑर्डर बैटर रहे मन्हास ने रणजी ट्रॉफी में दिल्ली की कप्तानी भी की. उन्होंने 157 फर्स्ट क्लास मैचों में 9700 से ज्यादा रन बनाए और आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स), पुणे वॉरियर्स और चेन्नई सुपर किंग्स की टीम का हिस्सा रहे. ऐसा पहली बार हुआ है है कि कोई अनकैप्ड खिलाड़ी बोर्ड का अध्यक्ष बना. उन्होंने भारत के लिए कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेला. इस खबर में हम जानेंगे कि इस पद पर बैठने वाले शख्स की सैलरी कितनी होगी, उन्हें कौन-कौन सी सुविधाएं मिलेंगी और कितना पावर उनके पास रहेगा.

विज्ञापन

बीसीसीआई अध्यक्ष की सैलरी कितनी होती है?

सबसे पहले यहां ये जान लेना चाहिए कि बीसीसीआई अध्यक्ष को कोई सैलरी नहीं होती. उन्हें सैलरी के नाम पर कोई फिक्स पैसा नहीं मिलता, क्योंकि इस पोजीशन को ‘ऑफिस-बेयरर’की कैटेगरी में रखा गया है. जिसका मतलब ये है कि इस पद की कोई फिक्स सैलरी नहीं होती, इसे संभालने वाले शख्स को अलग-अलग अलाउंस और सुविधाएं दी जाती हैं ,नीचे जानिए उनके बारे में…

बीसीसीआई अध्यक्ष को मिलती हैं ये सुविधाएं

इसमें कोई शक नहीं है कि बीसीसीआई दुनिया का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड है. इस नाते वो अपने अध्यक्ष को कई खास भत्ते और सुविधाएं देता है. विदेशी दौरों पर प्रतिदिन 1000 डॉलर (लगभग 84,000 रुपये) मिलते हैं, जबकि देश में बैठकों के दौरान 30 से 40 हजार रुपये प्रतिदिन दिए जाते हैं.

विज्ञापन

घरेलू और विदेशी यात्राओं में बिजनेस या फर्स्ट क्लास की सुविधा और पांच सितारा होटलों में ठहरने का इंतजाम किया जाता है. यात्रा और अन्य सभी आधिकारिक खर्च बोर्ड उठाता है.

बीसीसीआई अध्यक्ष के पास की पावर क्या होती है?

बीसीसीआई अध्यक्ष केवल नाम भर का पद नहीं है, बल्कि भारतीय क्रिकेट के हर बड़े फैसले में उनकी सीधी भूमिका होती है.चाहे टीम सलेक्शन से जुड़े मामले हों या फिर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) से बातचीत का मसला हो, या फिर घरेलू और अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट्स के आयोजन पर अंतिम मुहर लगाना है, यह सभी अधिकार बीसीसीआई अध्यक्ष के पास होते हैं. सरल शब्दों में कहें तो कुल मिलाकर, अध्यक्ष के पास भारतीय क्रिकेट की दिशा तय करने का अधिकार होता है.

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ