World Cup: टीम इंडिया एशिया कप की तैयारियों में जुट गई है। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया से वनडे सीरीज होगी और फिर विश्वकप का आयोजन ऐसे में आने वाला समय टीम इंडिया के लिए बेहद अहम माना जा रहा है। इस बीच महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज ने भी पुरुष टीम को लेकर बड़ा बयान दिया है। उनका कहना है कि टीम इंडिया के पास इस बार विश्वकप जीतने का बड़ा मौका और हमारी टीम प्रबल दावेदार है।
इस चीज का मिलेगा फायदा
एक कार्यक्रम में पूर्व कप्तान मिताली राज ने कहा कि भारतीय खेल प्रेमी होने के नाते में चाहूंगी कि टीम इंडिया ही विश्वकप का फाइनल खेले। क्योंकि हमारे पास फिर से विश्वकप जीतने का बड़ा मौका है। भारत विश्वकप की मेजबानी कर रहा है और यहां की परिस्थितियां भी हमारे पक्ष में हैं, इसलिए टीम अच्छा प्रदर्शन करें और हमें विश्वकप जीतने का मौका मिले।’
महिला क्रिकेट को रहा फायदा
मिताली राज ने कहा कि अब इंडिया में महिला क्रिकेट तेजी से आगे बढ़ रहा है। इस साल हुई महिला इंडियन प्रीमियर लीग से भी उत्साह बढ़ा है। हमें इस बात की उम्मीद है कि आने वाले कुछ सालों में इंडिया का क्रिकेट और तेजी से आगे आएगा। बता दें कि मिताली राज ने टीम इंडिया की तरफ से 7805 रन बनाए हैं। उन्हें महिला क्रिकेट का सचिन तेंदुलकर भी कहा जाता है।
बता दें कि इस बार वनडे विश्वकप का आयोजन भारत में हो रहा है। पांच अक्टूबर से शुरू होने वाले टूर्नामेंट में 10 टीमें भाग लेगी, जिसमें टीम इंडिया खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही है। भारतीय टीम के साथ-साथ ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड भी इस बार मजबूत टीमें दिख रही है।
ये भी देखें: Neeraj Chopra ने रचा इतिहास, World Athletics Championship में जीता गोल्ड, कितने मीटर दूर फेंका भाला
संबंधित खबरें
'हमारी टीम में हर कोई मैच विनर है…' श्रेयस अय्यर ने खोला जीत का राज
3 mins agoIND vs NZ: तिलक वर्मा और नीतीश कुमार रेड्डी ने 12 गेंदों में पलट दिया मैच
21 mins agoदूसरे टी20 में बने 5 बड़े रिकॉर्ड, इन खिलाड़ियों ने अपने नाम की उपलब्धि
32 mins agoतिलक-नीतीश का बड़ा कारनामा, तोड़ा पठान भाइयों का 17 साल पुराना रिकॉर्ड
50 mins agoगंभीर का गुरुमंत्र पड़ा न्यूजीलैंड पर भारी, तिलक वर्मा ने खोला बड़ा राज
56 mins agoतिलक वर्मा समेत 3 भारतीयों ने पलटा मैच, सैंटनर भी हुए कायल
1 hr agoतिलक वर्मा बने T20 में भारत के नए 'चेज मास्टर', हैरान कर देंगे आंकड़े
1 hr agoफिन एलन ने हवा में उड़कर बचाया छक्का, डेरिल मिचेल ने पकड़ा हैरतअंगेज कैच
2 hrs agoफिर होगा भारत-पाकिस्तान महामुकाबला, जानें कब और कहां होगी टक्कर
2 hrs agoहार हुए मैच में मिचेल सेंटनर ने भारत के खिलाफ रचा इतिहास
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines