एशेज 2025 के पहले ओवर में फिर हुआ धमाका, मिचेल स्टार्क की 'बिजली' से दहला इंग्लैंड

Mitchell Starc Takes Wicket First Over: एशेज 2025-26 की शुरुआत बढ़िया तरह से हुई. ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच पर्थ में पहला टेस्ट चल रहा है. मिचेल स्टार्क ने शुरुआत में ही कमाल कर दिया और बड़ा विकेट झटका. उन्होंने जैक क्राउली को पवेलियन का रास्ता दिखाया और एशेज सीजन की शुरुआत में ही फैंस की रुचि बढ़ा दी.

Mitchell Starc

मिचेल स्टार्क ने मचाया बवाल

Starc Strikes Ashes Series Over: एशेज 2025-26 की धमाकेदार अंदाज में शुरुआत हो गई है. इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पर्थ क्रिकेट स्टेडियम में पहला मैच खेला जा रहा है. इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. शुरुआत में ही उन्हें बड़ा झटका लगा. मिचेल स्टार्क ने पहला ओवर डाला और ऑस्ट्रेलिया को बड़ी सफलता दिलाई. उन्होंने जैक क्राउली को पवेलियन का रास्ता दिखाया. मिचेल स्टार्क पहले ओवर में विकेट झटकने के लिए जाने जाते हैं और उन्होंने एक बार फिर ये कारनामा कर दिखाया.

विज्ञापन

मिचेल स्टार्क की बिजली से दहला इंग्लैंड

एशेज 2025-26 की शुरुआत में ही मिचेल स्टार्क ने कमाल कर दिया. उन्होंने पहले ही ओवर में शानदार गेंदबाजी की और जैक क्राउली उनके खिलाफ संघर्ष करते हुए नजर आए. ओवर की आखिरी गेंद पर स्टार्क की गेंद पर ऐज लगा और उस्मान ख्वाजा ने पहली स्लिप पर कैच पकड़ा. स्टार्क ने पहले ओवर में विकेट झटकने के बाद शानदार तरीके से सेलिब्रेट किया. मिचेल ने टेस्ट क्रिकेट में पहले ओवर में 24वीं बार विकेट झटका है. ये अपने आप में काफी बड़ी बात है.

विज्ञापन

बेन डकेट और जो रूट को भी दिखाया पवेलियन का रास्ता

पहला विकेट गिरने के बाद मिचेल ने संभलकर बल्लेबाजी की. बेन डकेट 21 रन पर खेल रहे थे और चार चौके जड़ चुके थे. पारी के सातवें ओवर में स्टार्क ने उन्हें भी पवेलियन का रास्ता दिखा दिया. जो रूट का भी हाल बेहाल रहा और 9वें ओवर में स्टार्क की गेंद पर वो मार्नस लबुशेन को कैश दे बैठे. स्टार्क ने अपने 5 ओवरों के अंदर ही 3 विकेट झटक लिए. ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए एशेज सीरीज की इससे अच्छी शुरुआत नहीं हो सकती थी.

विज्ञापन

मिचेल स्टार्क ने किया बड़ा कारनामा

जो रूट का विकेट झटकने के साथ ही मिचेल स्टार्क ने बड़ा कारनामा कर दिया है. वो एशेज में 100 विकेट लेनी वाले गेंदबाज बन चुके हैं. उनके नाम 97 विकेट थे और एशेज 2025-26 सीजन की शुरुआत में तीन विकेट लेते ही उन्होंने अपना शतक पूरा कर लिया. इससे पता चलता है कि एशेज में किस तरह से दबदबा रहा है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ