Mitchell Starc Last Match: मिचेल स्टार्क ने टी20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। स्टार्क ने बताया कि वो अब वनडे और टेस्ट क्रिकेट पर ही फोकस करने वाले हैं। स्टार्क ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 65 टी20 मुकाबले खेले और 79 विकेट अपने नाम किए। वो हमेशा से ही बड़े मैचों के बड़े खिलाड़ी रहे हैं। इसी कारण ऑस्ट्रेलिया की टी20 टीम में उनकी कमी जरूर खेलगी। खैर, स्टार्क के लिए उनका आखिरी मैच कुछ खास नहीं रहा था और उन्हें रोहित शर्मा के खिलाफ शर्मसार होना पड़ा था।
रोहित शर्मा ने की थी स्टार्क की पिटाई
2024 के टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की भिड़ंत सुपर 8 के मैच में ऑस्ट्रेलिया से हुई थी। इस मैच में रोहित ने जमकर कहर बरपाया था। उन्होंने 92 रनों की यादगार पारी खेली थी। इसी बीच उन्होंने मिचेल स्टार्क की जमकर धुनाई की थी और वो रोहित से मिली ये जिल्लत शायद नहीं भूल पाएंगे। शर्मा ने स्टार्क को उनके पहले ओवर में चौका लगाया और सिंगल भी लिया। जब स्टार्क दूसरा ओवर फेंकने आए, तो शर्मा ने उन्हें यहां एक चौका और 4 छक्के जड़ दिए। इसी के कारण स्टार्क का ये ओवर 29 रनों का रहा। रोहित के सामने स्टार्क को शर्मसार होना पड़ा। हालांकि, बाद में स्टार्क ने जबरदस्त वापसी की और अपने तीसरे ओवर में शर्मा का विकेट झटका।
रोहित की पारी के दम पर टीम इंडिया को मिली थी जीत
रोहित शर्मा की धुआंधार बल्लेबाजी और 92 रनों ने टीम इंडिया को सुपर 8 मुकाबले में अच्छी स्थिति में लाकर खड़ा कर दिया था। इसके अलावा शिवम दुबे ने 28, सूर्यकुमार यादव ने 31 और हार्दिक पांड्या ने 27 रन बनाए टीम इंडिया 5 विकेट खोकर 20 ओवरों में 205 रन बनाने में सफल हुई। जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम 20 ओवर खत्म होते-होते 7 विकेट खोकर 181 रन ही बना पाई। टीम इंडिया ने मैच में जीत अपने नाम कर ली।
स्टार्क का था ये आखिरी टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैच
मिचेल स्टार्क ने टी20 अंतर्राष्ट्रीय से संन्यास का ऐलान कुछ समय पहले ही किया है। हालांकि, वो आखिरी बार टीम इंडिया के खिलाफ वर्ल्ड कप में ही टी20 इंटरनेशनल मैच खेलते हुए नजर आए थे। स्टार्क के लिए यह मैच भूलने लायक था। उन्होंने 2 विकेट जरूर झटके लेकिन 4 ओवरों में उन्होंने 45 रन लुटा दिए। कहा जा सकता है कि स्टार्क जैसे तगड़े गेंदबाज के लिए उनका ऑस्ट्रेलिया के लिए आखिरी टी20 मैच बेहद निराशाजनक साबित हुआ।
ये भी पढ़ें:- मिचेल स्टार्क ने अचानक क्यों T20I को कहा अलविदा? खुद बताई रिटायरमेंट की वजह
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
11 mins agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
1 hr agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
1 hr agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
2 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
2 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
3 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
3 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
3 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
4 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines