Mitchell Starc: पर्थ के मैदान पर मिचेल स्टार्क दूसरी पारी में भी अपनी आग उगलती हुई गेंदों से कहर बरपा रहे हैं. पहली इनिंग में 7 विकेट लेने वाले स्टार्क दूसरी पारी में भी अपनी लहराती हुई गेंदों से इंग्लिश बल्लेबाजों के लिए काल बने हुए हैं.
स्टार्क ने एशेज सीरीज के पहले ही टेस्ट मैच में वो कर दिखाया है, जो पिछले 35 साल में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया का कोई भी गेंदबाज नहीं कर सका था. दूसरे स्पेल में लौटे स्टार्क ने 12 रनों के अंदर जो रूट और इंग्लिश कप्तान बेन स्टोक्स को पवेलियन की राह दिखाते हुए ऑस्ट्रेलिया का जोरदार कमबैक करा दिया है.
स्टार्क ने किया बड़ा कमाल
दरअसल, बेन स्टोक्स को लगातार दूसरी पारी में भी पवेलियन की राह दिखाने के साथ ही मिचेल स्टार्क ने पर्थ टेस्ट में अपने 10 विकेट भी पूरे कर लिए. पिछले 35 साल में एशेज सीरीज के दौरान एक टेस्ट में 10 विकेट हॉल लेने वाले स्टार्क पहले गेंदबाज हैं. इससे पहले साल 1990-91 में खेली गई सीरीज के दौरान क्रेग मैकडरमोट ने 157 रन देकर 11 विकेट अपने नाम किए थे. स्टार्क ने पहली पारी में भी बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 12.5 ओवर के स्पेल में 58 रन देकर 7 विकेट चटकाए थे.
बेन स्टोक्स को फिर भेजा पवेलियन
मिचेल स्टार्क ने एक बार फिर इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स को पवेलियन की राह दिखाई. स्टार्क की लहराती हुई गेंद पर स्टोक्स बल्ला लगा बैठे और गेंद सीधा स्टीव स्मिथ के हाथों में समां गई. स्टार्क ने बेन स्टोक्स को टेस्ट क्रिकेट में 11वीं बार पवेलियन भेजा. स्टोक्स ने अब तक स्टार्क के खिलाफ कुल 309 गेंदें खेली हैं और इस दौरान उनके बल्ले से 191 रन निकले हैं.
ये भी पढ़ें: ‘वह खेलना चाहते थे पर…’ कितनी गंभीर शुभमन गिल की इंजरी? Rishabh Pant ने दिया बड़ा अपडेट
स्टोक्स का बैटिंग औसत स्टार्क के सामने महज 17 का रहा है, जबकि वह 11 बार अपना विकेट गंवा चुके हैं. टेस्ट क्रिकेट में स्टार्क ने स्टोक्स से ज्यादा बार आउट सिर्फ जॉनी बेयरस्टो को किया है. बेयरस्टो को स्टार्क 12 बार चलता कर चुके हैं.
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
3 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
4 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
4 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
5 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
5 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
6 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
6 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
6 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
7 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines