हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

IND vs NZ: टीम इंडिया से हार के बाद सैंटनर ने पिच को ठहराया जिम्मेदार, बताई कहां हुई चूक

न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने पहले वनडे में हार के बाद टीम की बल्लेबाजी पर निराशा जताई. उन्होंने कहा कि ईडन पार्क की पिच पर अतिरिक्त उछाल और बारिश के बाद गेंद की तेजी को समझने में उनके बल्लेबाज नाकाम रहे. वहीं, उन्होंने भारतीय गेंदबाजों की तारीफ की, जिन्होंने मुश्किल हालात में भी दबाव बनाए रखा. दूसरी ओर, भारत ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 22 रन के भीतर 4 विकेट गंवा दिए थे, लेकिन 5 विकेट से जीत हासिल कर ली.

विज्ञापन
IND vs NZ/ Image Source: ANI

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला टीम इंडिया ने 5 विकेट से अपने नाम कर लिया. हालांकि, इस जीत के बावजूद भारतीय टीम के लिए मैच का आखिरी हिस्सा थोड़ा मुश्किल रहा. न्यूजीलैंड ने मुकाबले में वापसी की कोशिश करते हुए भारतीय बल्लेबाजों पर दबाव बनाया. इससे साफ हो गया कि मेहमान टीम के लिए आगे के मैचों में कीवी खिलाड़ियों को हल्के में लेना आसान नहीं होगा. इससे पहले दोनों टीमों के बीच खेली गई टी20 सीरीज भी काफी रोमांचक रही थी, जिसमें भारत ने 3-2 से जीत हासिल की थी. उस सीरीज के दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया हार की कगार पर पहुंच गई थी, लेकिन तिलक वर्मा की शानदार बल्लेबाजी ने मैच का रुख बदल दिया था.

मिचेल सैंटनर ने बताई खराब बल्लेबाजी की वजह

पहले वनडे में मिली हार के बाद न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर अपनी टीम की बल्लेबाजी से खुश नजर नहीं आए. उन्होंने माना कि ईडन पार्क की पिच पर मौजूद अतिरिक्त उछाल को समझने में उनके बल्लेबाजों ने समय गंवा दिया. सैंटनर के मुताबिक, पिच उनकी उम्मीद से ज्यादा तेज थी और भारतीय गेंदबाजों ने परिस्थितियों का अच्छा इस्तेमाल किया.

उन्होंने कहा कि टीम के बल्लेबाज हालात के हिसाब से उतनी जल्दी खुद को नहीं ढाल पाए, जितनी जरूरत थी. भारतीय गेंदबाजों ने भी सही जगह पर गेंदबाजी करके न्यूजीलैंड को लगातार दबाव में रखा.

विज्ञापन

अतिरिक्त उछाल के कारण बल्लेबाजों को हुई परेशानी

ईडन पार्क की पिच पर बाउंस को लेकर सैंटनर ने कहा कि यहां अतिरिक्त उछाल के खिलाफ खेलना आसान नहीं होता. बारिश के बाद गेंद पिच पर पड़कर तेजी से बल्ले तक पहुंच रही थी. भारतीय गेंदबाजों ने इस परिस्थिति को समझते हुए शॉर्ट बॉल का इस्तेमाल किया, जिससे कीवी बल्लेबाजों को परेशानी हुई.

उन्होंने श्रेयस की शॉर्ट गेंदों के खिलाफ बल्लेबाजी का भी जिक्र किया और माना कि भारतीय गेंदबाजों ने इस रणनीति को अच्छी तरह लागू किया.

विज्ञापन

गेंदबाजों की वापसी से खुश हुए सैंटनर

न्यूजीलैंड के कप्तान ने अपनी गेंदबाजी यूनिट के प्रयासों की तारीफ भी की. उन्होंने कहा कि भारतीय टीम को अच्छी शुरुआत मिलने के बाद गेंदबाजों के लिए मुकाबले से बाहर हो जाना आसान था, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी. तेज गेंदबाजों ने लगातार कोशिश जारी रखी और मैच के आखिरी हिस्से में कुछ अहम सफलताएं हासिल कीं. सैंटनर ने उम्मीद जताई कि टीम इस प्रदर्शन से सकारात्मक चीजें लेकर अगले मुकाबले में उतरेगी.

भारत ने 22 रन के भीतर गंवाए 4 विकेट

लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी. रोहित शर्मा बिना खाता खोले आउट हो गए, लेकिन इसके बाद विराट कोहली और शुभमन गिल ने पारी को संभाल लिया. दोनों के बीच शानदार साझेदारी हुई और भारत का स्कोर एक विकेट पर 114 रन तक पहुंच गया.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola