Misbah Ul Haq: क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट का बेस्ट प्लेयर कौन है? इस सवाल को लेकर सभी की राय अलग-अलग होती है। अब इस सवाल पर पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मिस्बाह उल हक ने जवाब दिया है। हैरान करने वाली बात ये है कि मिस्बाह ने अपने देश के किसी भी खिलाड़ी का नाम नहीं लिया, उन्होंने टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली को तीनों फॉर्मेट का GOAT यानी (Greatest of All Time) प्लेयर करार दिया है।
विराट कोहली का प्रदर्शन कमाल का
मिस्बाह उल हक ने न्यूज़ 24 को दिए इंटरव्यू में कहा कि ‘देखिए ऐसे बहुत सारे खिलाड़ी हैं, आप किसी एक का नाम नहीं ले सकते। अगर आप अलग-अलग फॉर्मेट की बात करें तो कई अलग-अलग खिलाड़ी होंगे, लेकिन इन पूरे फॉर्मेट को मिलाकर हम एक नाम देखें तो लिस्ट के टॉप पर विराट कोहली होंगे। उनकी परफॉर्मेंस बड़ी कमाल की रही है।
विराट कोहली लगा चुके हैं 75 शतक
दरअसल, विराट कोहली के लिए पिछले कुछ साल उतार-चढ़ाव वाले रहे। हालांकि कुछ महीने पर इस दिग्गज ने फॉर्म में वापसी करते हुए तीनों फॉर्मेट में शतक जड़ा था। विराट इंटरनेशनल करियर में कुल 75 शतक लगा चुके हैं। उन्हें सचिन तेंदुलकर के 100 शतकों के रिकॉर्ड को तोड़ने का प्रबल दावेदार माना जा रहा है।
फ्यूचर के सुपर स्टार बनेंगे बाबर आजम
मिस्बाह उल हक पाकिस्तान टीम के कप्तान बाबर आजम की भी जमकर तारीफ की है। मिस्बाह ने आगे कहा, ‘बाबर आजम को हम पीछे नहीं छोड़ सकते। पिछले दो-तीन सालों में बाबर जिस तरह से उभरे हैं वह कमाल का है। टेस्ट क्रिकेट में वह पांचवें नंबर पर है। उनका नाम आपको हर जगह दिख जाता है। इसकी वजह उनका शानदार परफॉर्मेंस है। मिस्बाह ने उम्मीद जताई है कि बाबर आजम आने वाले कुछ सालों में बड़े सुपरस्टार बनेंगे और खुद को इंप्रूव करेंगे।’
संबंधित खबरें
VIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
25 mins agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
50 mins agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
51 mins agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
1 hr agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
1 hr agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
2 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
3 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
4 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines