PCB Meeting: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) में पूर्व कप्तान मिस्बाह उल हक की एंट्री के बाद धड़ाधड़ फैसले लिए जा रहे हैं। मिस्बाह पीसीबी अध्यक्ष जका अशरफ के सलाहकार होने के साथ ही वर्तमान क्रिकेट समिति के प्रमुख भी हैं। मिस्बाह-उल-हक ने लाहौर में एक हाई-प्रोफाइल बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें पूर्व कप्तान राशिद लतीफ, मोहम्मद हफीज, बोर्ड के सीओओ सलमान नसीर और घरेलू क्रिकेट के निदेशक जुनैद जिया ने भाग लिया। हालांकि इस मीटिंग के दौरान पूर्व क्रिकेटरों के बीच कुछ बातों को लेकर विवाद की स्थिति सामने आई।
घरेलू सत्र में टीमों पर बिगड़ गई बात
मीटिंग के दौरान 2014 के संविधान के अनुसार आगामी घरेलू सीजन को लेकर चर्चा की गई। पाकिस्तानी मीडिया जियो न्यूज के अनुसार, तीनों पूर्व कप्तान क्षेत्रीय टीमों को शामिल करने के मामले के बारे में एक पेज पर नहीं आ सके। क्रिकेट समिति के प्रमुख मिस्बाह ने कहा कि इस साल के घरेलू सत्र में 8 क्षेत्रों को शामिल किया जाना चाहिए। इस बात से हफीज और राशिद दोनों असहमत थे। हफीज ने कहा कि छह क्षेत्रों को शामिल किया जाना चाहिए। जबकि राशिद ने कहा कि 16 क्षेत्रों को इस साल प्रथम श्रेणी क्रिकेट में खेलना चाहिए। पूर्व विकेटकीपर ने कायद-ए-आजम ट्रॉफी में सियालकोट क्षेत्र को शामिल करने पर भी जोर देने लगे।
ड्यूक गेंदों की खरीद पर जताई चिंता
दूसरी ओर तीनों पूर्व क्रिकेटरों ने ड्यूक गेंदों की खरीद पर चिंता जताई। सूत्रों के मुताबिक क्रिकेटर ड्यूक गेंदों के इस्तेमाल के पक्ष में नहीं हैं। वे घरेलू क्रिकेट में कूकाबुरा गेंद चाहते हैं। जवाब में जिया ने उन्हें बताया कि ड्यूक गेंदें पहले ही खरीदी जा चुकी हैं और उन्हें वापस नहीं किया जा सकता। दरअसल, वे विशेष रूप से डिमांड पर बनाई गई थीं। वहीं बोर्ड के सीओओ नसीर बैठक के दौरान ज्यादातर समय खामोश रहे। पाकिस्तान का नया घरेलू क्रिकेट सीजन 1 सितंबर को कायदे आजम ट्रॉफी के साथ शुरू होने की उम्मीद है। पाकिस्तान कप वनडे भी साथ ही खेला जाएगा। टूर्नामेंट 6 सितंबर से शुरू होने की संभावना है।
क्या है ड्यूक और कूकाबुरा गेंद में अंतर
ड्यूक और कूकाबुरा गेंद में सीम और सिलाई को लेकर अंतर है। ड्यूक बॉल की सीम उभरी, तो कूकाबुरा की सीम दबी हुई होती है। ड्यूक का रंग कूकाबुरा से ज्यादा गहरा होता है। जब ये सीम पुरानी हो जाती है, तब फील्डिंग टीम बॉल की किसी एक साइड को चमकाती है। इससे आगे चलकर पेसर्स को रिवर्स स्विंग मिलता है।
संबंधित खबरें
भारतीय ODI स्क्वाड में बदलाव, प्रसिद्ध की जगह आकिब नबी की टीम में एंट्री
23 mins agoदेवदत्त पडिक्कल का तूफानी प्रदर्शन जारी, 3 पारियों में बना डाले 311 रन
1 hr agoटीम इंडिया पर जीत का जश्न मनाकर ट्रोल हुए पाकिस्तानी पीएम शाहबाज शरीफ
1 hr agoIPL 2027 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर सकते हैं रोहित शर्मा
3 hrs agoन्यूजीलैंड में कुलदीप-वरुण को प्लेइंग XI में क्यों नहीं मिल रही जगह?
10 hrs agoवनडे में क्यों नहीं मिल रहा अभिषेक-ईशान को मौका? युवराज सिंह ने उठाया सवाल
11 hrs agoपाकिस्तान से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?
11 hrs agoमुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच बनते ही रॉबिन उथप्पा ने दिया पहला बयान
12 hrs agoहार के बाद भी श्रेयस ने रचा इतिहास, रोहित को पछाड़ बने नंबर-1 भारतीय कप्तान
13 hrs agoसबसे बड़ा टी-20 स्कोर से लेकर 2000 रन तक, न्यूजीलैंड ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines