Mike Hussey: सीएसके के पूर्व हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग हाल ही में इंग्लैंड टेस्ट टीम के मुख्य कोच नियुक्त हुए हैं. लंबे समय बाद उन्होंने सीएसके का साथ छोड़ा. उनकी कोचिंग में सीएसके ने 5 आईपीएल खिताब और 2 बार चैंपियंस लीग अपने नाम की. अब सीएसके के मौजूदा बैटिंग कोच माइक हसी भी इंग्लैंड के बैटिंग कोच बनने के लिए तैयार हो गए हैं. उन्होंने बैटिंग कोच बनने की इच्छा जाहिर की है. फ्लेमिंग के इंग्लैंड का कोच बनाए जाने के बाद अब हसी भी इंग्लैंड के कोच बन सकते हैं.
हसी ने तोड़ी चुप्पी
माइक हसी ने इंग्लैंड के बैटिंग कोच बनने की इच्छा जाहिर कर दी है. रॉयटर्स को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि अगर मुझे एशेज सीरीज के लिए इंग्लैंड के बैटिंग कोच का जिम्मा मिलता है तो मैं मना नहीं करूंगा. उनका मानना है कि खिलाड़ियों से जुड़े रहना और उन्हें बेहतर करने में मदद करना अच्छा लगता है. उन्होंने आगे कहा कि खिलाड़ी किसी भी देश का हो मुझे किसी की भी मदद करना अच्छा लगता है और इससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता है. हालांकि उन्होंने ये भी माना कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज सीरीज में इंग्लैंड की कोचिंग करना उन्हें थोड़ा अजीब लगेगा. लेकिन यही अगर आपका काम है तो इसे करते रहिए. हसी ने कहा कि उन्हें ऐसा नहीं लगता है कि वह किसी टीम के खिलाफ कोचिंग कर रहे हैं.
हसी से सीएसके का लंबा जुड़ाव
हसी साल 2008 से साल 2013 तक सीएसके के लिए खेले. इसके बाद साल 2014 में उन्होंने मुंबई इंडियंस का प्रतिनिधित्व किया. हालांकि एक साल बाद यानी साल 2015 में उन्होंने सीएसके में वापसी की और अपना आखिरी आईपीएल सीजन खेला. इसके बाद वह सीएसके की कोचिंग यूनिट का हिस्सा बन गए. उन्होंने आईपीएल के 59 मैच में 38.76 की औसत के साथ 1977 रन बनाए. उनके नाम 1 शतक और 15 अर्धशतक भी दर्ज हैं. वहीं, ऑस्ट्रेलिया के लिए भी उन्होंने तीनों ही प्रारूप में अहम भूमिका निभाई. उन्होंने 79 टेस्ट मैच में 6235 रन बनाए. वहीं, 185 वनडे मैच में उनके बल्ले से 5442 रन निकले, जबकि 38 टी-20 में उन्होंने 721 रन बनाए.
संबंधित खबरें
WPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
25 mins agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
36 mins agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
40 mins agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
1 hr agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
1 hr agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
1 hr agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
2 hrs agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
2 hrs agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
2 hrs agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines