नई दिल्ली: इंग्लैंड क्रिकेट में नस्लवाद महत्वपूर्ण मुद्दा रहा है। कई क्रिकेटर्स को इसका सामना करना पड़ा है। अब नस्लवाद के मुद्दे पर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन चर्चा का विषय बने हुए हैं। दरअसल, इन दिनों इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) में नस्लवाद के मामले की सुनवाई चल रही है। अजीम रफीक, आदिल रशीद, राणा नावेद-उल-हसन और अजमल शहजाद ने उन पर 2009 में नस्लवाद का आरोप लगाया था। सुनवाई के तीसरे दिन माइकल वॉन का ऐतिहासिक ट्वीट केंद्र में रहा। इस ट्वीट में उन्होंने नस्लवाद संबंधी टिप्पणी की थी। उन्होंने 15 अक्टूबर 2010 में ट्वीट कर कहा था- लंदन में ज्यादा अंग्रेज नहीं रहते.. मुझे एक नई भाषा सीखने की जरूरत है…इसे नस्लवाद से जोड़कर देखा गया।
और पढ़िए – PSL 2023: गजब…हसन अली ने बाउंड्री पर दिखाई जादूगरी, लोग बोले- क्या कैच है, देखें वीडियो
लगभग 90 मिनट तक चली पूछताछ
हालांकि इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने खेल को बदनाम करने के ईसीबी के आरोप से इनकार किया। ईसीबी का आरोप रफीक के कमेंट के बाद आया। रशीद ने भी इस संबंध में गवाही दी थी। वॉन से ECB के प्रमुख वकील जेन मुल्काही केसी ने लगभग 90 मिनट तक पूछताछ की। वॉन ने स्वीकार किया कि ट्वीट अस्वीकार्य थे। उन्होंने कहा कि उन्होंने पहले भी उनके लिए माफी मांगी थी और आगे भी ऐसा करते रहेंगे। मुल्काही ने बताया कि रफीक और रशीद दोनों ने दावा किया कि वॉन ने उनके साथ बुरा मजाक किया था। वॉन ने ये भी कहा कि अगर मुझे अपने जीवन में कुछ गलत मिलता है, तो मैं अपने हाथ ऊपर कर लेता हूं।
और पढ़िए – PSL 2023: 11 चौके-2 छक्के…इमाद वसीम ने दिखाया ब्लॉकबस्टर शो, देखें वीडियो
क्या है पूरा मामला
पिछले साल इंग्लैंड टीम के खिलाड़ी आदिल रशीद ने पूर्व कप्तान पर गंभीर आरोप लगाकर दावा किया था कि उन्होंने माइकल वॉन को एशियाई खिलाड़ियों के लिए भद्दी टिप्पणी करते हुए सुना था। यॉर्कशायर टीम का हिस्सा रहे टीम के पूर्व खिलाड़ी अजीम रफीक ने भी खुलासा किया था कि वॉन ने एशियाई खिलाड़ियों को लेकर अपमानजनक टिप्पणी की थी। हालांकि माइकल वॉन ने पहले अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को नकार दिया था। उन पर कई तरह के एक्शन भी हुए थे। बीबीसी ने अपने पॉडकास्ट से उन्हें हटा दिया था। अजीम रफीक ने जो आरोप लगाए थे, वो साल 2009 के सीजन के हैं जब माइकल वॉन यॉर्कशायर के लिए क्रिकेट खेलते थे।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IPL ऑक्शन से पहले 14.2 करोड़ के प्रशांत वीर को रिलीज कर सकती है CSK
9 mins agoइंग्लैंड के खिलाफ ODI और T20I सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान
41 mins agoदिल्ली में नहीं खेलेंगे रोहित-विराट, श्रीलंका के खिलाफ वेन्यू पर सस्पेंस
1 hr agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड पर आया अपडेट, MI ने KKR से मांगे हर्षित-रघुवंशी
2 hrs agoन्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
4 hrs agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
10 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
12 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
12 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
13 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines