ODI World Cup 2023. वर्ल्ड कप 2023 का 22वां मुकाबला 23 अक्टूबर को पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच चेन्नई में खेला गया। ग्रीन टीम को उम्मीद थी कि वह पिछले दो मुकाबलों में मिली शिकस्त को पीछे छोड़ते हुए जरूर इस मुकाबले में जीत हासिल करेगी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। पाकिस्तान को लगातार तीसरे मुकाबले में शिकस्त का सामना करना पड़ा है। इसके साथ ही उसके सेमी फाइनल में पहुंचने की उम्मीदें भी धूमिल होने लगी हैं।
अफगानिस्तान के खिलाफ मिली शिकस्त के बाद बाबर एंड कंपनी को लोग जमकर ट्रोल कर रहे हैं। इसी कड़ी में इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर माइकल वॉन ने भी पाकिस्तान को अपना निशाना बनाया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा है, ‘चेन्नई में आज दिल-दिल पाकिस्तान गाना नहीं बजा।’
यह भी पढ़ें- अफगान बल्लेबाज ने अपने साथी खिलाड़ी का ही तोड़ दिया रिकॉर्ड, बन गया अफगानिस्तान का नंबर-1 प्लेयर!
वॉन ने आर्थर पर कसा है तंज:
भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबले में ग्रीन टीम की शिकस्त के बाद पाकिस्तानी हेड कोच मिकी आर्थर ने अजीबोगरीब बयान दिया था। उन्होंने बीसीसीआई पर सवाल उठाते हुए कहा था कि ये आईसीसी का नहीं बल्कि बीसीसीआई का इवेंट लग रहा है।
आर्थर ने कहा मैच के दौरान मुझे एक बार भी स्टेडियम में दिल-दिल पाकिस्तान गाना बजते हुए सुनाई नहीं दिया। ये चीज एक बड़ा रोल अदा करती है। अब जब पाकिस्तान को अफगानिस्तान के खिलाफ भी शिकस्त का सामना करना पड़ा है तो वॉन ने सोशल मीडिया के माध्यम से उनके ऊपर तंज कसा है।
अफगानिस्तान के खिलाफ पाकिस्तान को मिली शिकस्त:
सोमवार को चेन्नई में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम निर्धारित ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 282 रन बनाने में कामयाब हुई थी। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगान टीम ने इसे एक ओवर शेष रहते दो विकेट के नुकसान पर आसानी से प्राप्त कर लिया। टीम के लिए इब्राहिम जादरान (87), रहमत शाह (नाबाद 77) और रहमानुल्लाह गुरबाज (65) ने उम्दा अर्धशतकीय पारी खेली।
संबंधित खबरें
भारत ने 4 विकेट से जीता पहला मुकाबला, संजू सैमसन बने जीत के हीरो
12 mins agoग्लेन फिलिप्स का तूफान, टीम इंडिया के खिलाफ 1430 दिन बाद कर दिखाया कमाल
39 mins agoIND vs NZ: भुवनेश्वर कुमार ने 88 मैच बाद की ये गलती, खत्म हुआ बरसों पुराना
1 hr agoभुवनेश्वर ने कमबैक मैच में रचा इतिहास, तोड़ा टिम साउदी का वर्ल्ड रिकॉर्ड
1 hr agoअर्शदीप ने T20I क्रिकेट में पूरा किया खास 'शतक', एलीट क्लब में हुई एंट्री
3 hrs agoऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में मचा हड़कंप, मेगन शूट पर लगा 2 मैचों का बैन
3 hrs agoभुवनेश्वर की वापसी पर रोहित शर्मा का पहला रिएक्शन, अक्षय खन्ना से की तुलना
4 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले T20I के लिए भारत की प्लेइंग-11 का ऐलान
4 hrs agoभारत ने पहले टी20 में न्यूजीलैंड को चटाई धूल, चेज किया सबसे बड़ा लक्ष्य
5 hrs agoIND vs NZ: पहले T20I मैच में ये 3 खिलाड़ी बन सकते हैं टीम इंडिया के हीरो
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines