हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs ENG: 'जो कोहली ने अकेले दम पर किया वो करके दिखाओ', माइकल वॉन ने दिया गिल एंड कंपनी को खुला चैलेंज

Shubman Gill Michael Vaughan: माइकल वॉन ने शुभमन गिल एंड कंपनी के सामने बड़ा चैलेंज रखा है। गिल ने दूसरे टेस्ट की पहली पारी में बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 269 रनों की लाजवाब पारी खेली।

विज्ञापन
Shubman Gill

Shubman Gill Michael Vaughan: इंग्लैंड की धरती पर शुभमन गिल की अगुवाई में टीम इंडिया ने अब तक अपने खेल से खासा प्रभावित किया है। भले ही भारतीय टीम को पहले टेस्ट में हार का मुंह देखना पड़ा था, लेकिन बल्लेबाजों का प्रदर्शन उम्दा रहा था। दूसरे टेस्ट की पहली इनिंग में भी एजबेस्टन के मैदान पर इंडियन बैटर्स का जलवा देखने को मिला है। कप्तान गिल ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए 269 रनों की यादगार पारी खेली। वहीं, यशस्वी और जड्डू का भी बल्ला जमकर बोला। इस बीच, इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने गिल की युवा ब्रिगेड को खुला चैलेंज दे डाला है। वॉन का कहना है कि भारत के इन युवा बैटर्स को वो करके दिखाना होगा, जो पिछले कई सालों में विराट कोहली अकेले दम पर कर रहे थे।

वॉन ने दिया गिल एंड कंपनी को चैलेंज

माइकल वॉन ने पीटीआई के साथ बातचीत करते हुए कहा, ” उन्हें (गिल, यशस्वी और पंत) को अब इंडियन क्रिकेट टीम को ठीक उसी तरह आगे लेकर जाना है जैसे विराट अकेले दम पर लेकर गए थे। भारतीय टीम में मैंने कुछ ऐसे खिलाड़ी देखे हैं, जो सही तरीके से सही खेल खेलते हैं। कोहली ने टेस्ट में इंडियन क्रिकेट के लिए जो किया है अगर यह सभी बल्लेबाज मिलकर उसके करीब भी पहुंच जाते हैं तो बड़ी बात होगी। हालांकि, अभी तक गिल एंड कंपनी ने अच्छा काम किया है। दो दिग्गज खिलाड़ियों की अचानक विदाई के बाद टीम को संभलने में थोड़ा समय लगता है।”

गिल ने खेली सबसे बड़ी पारी

शुभमन गिल ने एजबेस्टन के मैदान पर अपनी शानदार बल्लेबाजी से इतिहास रच डाला। गिल बतौर कप्तान इंग्लैंड में सेंचुरी लगाने वाले पहले भारतीय कप्तान बने। इसके साथ ही इंग्लिश सरजमीं पर गिल भारत की ओर से सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बैटर भी बने। उन्होंने सुनील गावस्कर का 46 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त किया। 269 रनों की यादगार पारी में गिल ने 30 चौके और 3 सिक्स जमाए। गिल भारत की ओर से दोहरा शतक जमाने वाले दूसरे सबसे युवा बल्लेबाज हैं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola