Michael Vaughan Criticizes Shivam Dube: इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने 5 मार्च को मुंबई में टी20 वर्ल्ड कप 2026 सेमीफाइनल के आखिरी ओवर में पार्ट-टाइम मीडियम पेसर शिवम दुबे से गेंदबाजी करवाने के भारत के फैसले की आलोचना की. फाइनल में जगह बनाने के लिए 254 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए, इंग्लैंड 19 ओवर में 224/6 पर पहुंच गया, और मेहमान टीम आखिरी ओवर में 30 रन चाहिए थे. ऐसा लग रहा है कि वॉन अंग्रेजों की हार से परेशान नजर आ रहे हैं.
दुबे को आखिरी देने पर सवाल
हालांकि अक्षर पटेल का एक ओवर बचा होने के बावजूद, कप्तान सूर्यकुमार यादव ने आखिरी ओवर दुबे से करवाया. इस फैसले का आखिरकार फायदा हुआ और दुबे के ओवर में 22 रन देने के बावजूद भारत 7 रन से जीत गया. फिर भी इसे महंगा ओवर कहा जा सकता है.
‘एक और ओवर देते तो…’
गेम के बाद ‘क्रिकबज’ पर इस फैसले के बारे में बात करते हुए माइकल वॉन ने कहा, ‘वो गेम जीत गए, लेकिन मैं उस फैसले से बिल्कुल सहमत नहीं हूँ. अक्षर पटेल एक शानदार बॉलर हैं जो सीधे से लेकर वाइड तक यॉर्कर डाल सकते हैं. शिवम दुबे के पिछले 3 ओवर में अब 68 रन बन गए हैं. अगर वो इंडिया के लिए एक और ओवर डालते हैं, तो भारत वर्ल्ड कप हार जाता. अगर उन्हें रविवार को उनसे बॉलिंग करवानी पड़ी, तो वो बुरी हालत में होंगे.’
यह भी पढ़ें- सेमीफाइनल में टीम इंडिया की जीत के साथ चकनाचूर हुए 5 रिकॉर्ड्स, संजू सैमसन ने भी रच डाला इतिहास
अक्षर को देनी चाहिए थी बॉलिंग
माइकल वॉन ने आगे कहा, ‘क्रिकेट में चीजों को सिंपल रखना चाहिए. जब आपके पास अक्षर पटेल जैसा अनुभवी खिलाड़ी हो जिसके पास खेलने के लिए बहुत कुछ हो, हां, स्ट्राइक पर एक लेफ्ट-हैंडर था, लेकिन दूसरे छोर पर जेमी ओवरटन थे. आपको अपने अनुभवी बॉलर्स को मौका देना होगा.’ अब देखना होगा कि न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में सूर्यकुमार यादव शिवम दुबे को बॉलिंग देते हैं या नहीं.
संबंधित खबरें
IPL ट्रेड विंडो में अशुतोष शर्मा की मांग, गुजरात और लखनऊ ने दिखाई दिलचस्पी
53 mins agoIND vs NZ: रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका
2 hrs agoपाकिस्तान की फील्डिंग का फिर उड़ा मजाक, 3 खिलाड़ियों के बीच गिरी गेंद
3 hrs agoकेएल राहुल ने जीता दिल, इनाम में मिला स्मार्टफोन महिला को किया गिफ्ट
4 hrs agoपाकिस्तान ने भारत को हराया, 3 विकेट से जीता मुकाबला
4 hrs agoदीपक चाहर संभालेंगे राजस्थान की कमान, राहुल चाहर को भी टीम में मिली जगह
5 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला जूनियर सहवाग-द्रविड़ का बल्ला
6 hrs ago‘शमी को नहीं मिला उनका हक’, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा
6 hrs agoइंडिया A के 5 खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड में मचाया गदर
7 hrs agoगौतम गंभीर सहित सभी क्रिकेटरों ने दिवाली पर दी फैंस को शुभकामनाएं
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines