हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

T20 World Cup के बीच चोटिल हुआ स्टार ऑलराउंडर, लगातार दो जीत के बाद कीवी टीम को तगड़ा झटका

Michael Bracewell Ruled Out: टी20 वर्ल्ड कप 2026 चोट से भरा हुआ रहा है. लगभग सभी टीम के कुछ न कुछ खिलाड़ी चोटिल होने के कारण टूर्नामेंट से बाहर हुए हैं. न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज एडम मिल्ने पहले ही चोटिल होने की वजह से टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गए थे. अब उन्हें एक और तगड़ा झटका लगा है. उनके स्टार ऑलराउंडर भी चोटिल हुए हैं.

विज्ञापन
न्यूजीलैंड ऑलराउंडर चोटिल

Michael Bracewell Ruled Out: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में न्यूजीलैंड की शुरुआत धमाकेदार रही है. उन्होंने दो बड़ी जीत दर्ज कर ली है. हालांकि, चोट उनकी टेंशन जरूर बढ़ा रही है. पहले तेज गेंदबाज एडम मिल्ने चोटिल होने के कारण टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गए थे. अब खबर आ रही है कि एक और स्टार ऑलराउंडर को चोट आई है. इसी वजह से उन्हें टूर्नामेंट से बाहर कर दिया गया है. अब कीवी टीम ने रिप्लेसमेंट का भी आधिकारिक तौर पर ऐलान कर दिया है.

न्यूजीलैंड टीम का स्टार खिलाड़ी चोटिल

कीवी ऑलराउंडर माइकल ब्रेसवेल को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में वॉर्मअप मैच के दौरान चोट आई थी. उन्हें पिंडली में इंजरी हुई. इसी वजह से अब वो टी20 वर्ल्ड कप के स्क्वाड से बाहर हो चुके हैं. हेड कोच रॉब वॉल्टर ने कहा, ‘हमें माइकल के लिए बुरा लग रहा है. वर्ल्ड कप से बाहर होना काफी खराब लगता है. मुझे पता है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलना उनके लिए क्या मायने रखता है. माइकल ने मौका पाने के लिए काफी मेहनत की थी.’

ये भी पढ़ें:- ‘भारत के खिलाफ हम…’, IND vs PAK मैच से पहले पाकिस्तानी बल्लेबाज की खोखली धमकी, बताया गेम प्लान

विज्ञापन

टीम के साथ जुड़े कोल मैक्कोंची

माइकल ब्रेसवेल के बाहर होने के बाद न्यूजीलैंड टीम में ऑलराउंडर कोल मैक्कोंची की एंट्री हो गई है. ICC ने मैक्कोंची को ब्रेसवेल के रिप्लेसमेंट के रूप में अप्रूव कर दिया है. वो ट्रेवलिंग रिजर्व के रूप में टीम के साथ जुड़ेंगे. कोल दाएं हाथ के ऑफ ब्रेक गेंदबाज हैं और राइट हैंड बल्लेबाज हैं. उन्होंने न्यूजीलैंड के लिए अब तक 12 टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले हैं और 100 रन बनाए हैं. इसी बीच वो 7 विकेट झटकने में सफल हुए हैं.

टी20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड का अपडेटेड स्क्वाड

न्यूजीलैंड का स्क्वाड: मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलेन, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉन्वे, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, डेरिल मिचेल, काइल जेमिसन, जेम्स नीशम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रविंद्र, टिम सीफर्ट, ईश सोढ़ी. 

विज्ञापन

ट्रेवलिंग रजर्व: बेन सीयर्स और कोल मैक्कोंची.

ये भी पढ़ें:- T20 World Cup के बीच अस्पताल में भर्ती हुए अभिषेक शर्मा, पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले बढ़ी टीम इंडिया की टेंशन!

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola