MI W vs GG W: डब्ल्यूपीएल 2026 का छठा मुकाबला डॉ डी वाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी नवी मुंबई में मुंबई इंडियंस वूमेन और गुजरात जायंट्स वूमेन के बीच खेला जा रहा है. जहां पर मुंबई इंडियंस की टीम ने टॉस जीतने के बाद गुजरात को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया. जहां पर विमेंस प्रीमियर लीग के इतिहास में पहली बार कुछ ऐसा देखने को मिला. गुजरात के लिए डेब्यू कर रहीं आयुषी सोनी के नाम बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है.
आयुषी सोनी के नाम हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड
टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात जायंट्स की टीम को धमाकेदार शुरुआत मिली थी. हालांकि बाद में टीम ने लगातार विकेट गंवाए. जिसके कारण ही रनों की रफ्तार कम हो गई. ऐसे में मुकाबले में डेब्यू कर रहे आयुषी सोनी 14 गेंदों में सिर्फ 11 रन बनाकर खेल रही थीं. ऐसे समय में गुजरात की टीम ने उन्हें रिटायर्ड आउट करने का फैसला किया. जिसके बाद मैदान पर भारती फुलमाली उतरीं. उन्होंने कमाल का प्रदर्शन किया. शानदार फॉर्म में चल रही अनुष्का शर्मा को इंजरी हो गई. जिसके कारण ही वो इस मुकाबले से बाहर हो गईं. जिसके कारण ही कप्तान एश्ले गार्डनर ने आयुषी को डेब्यू करने का बड़ा मौका दिया.
ये भी पढ़ें: सूर्यकुमार यादव पर आरोप लगाना खुशी मुखर्जी को पड़ा भारी, 100 करोड़ के मानहानि केस में फंसीं
भारती फुलमाली का चला बल्ला
गुजरात जायंट्स के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज बेथ मूनी ने 33 रनों की पारी खेली. फॉर्म में चल रही सोफी डिवाइन सिर्फ 8 रन ही बना सकी. कनिका आहुजा ने 18 गेंदों में 35 रनों की बेहद अहम पारी खेली. एग्ले गार्डनर ने 20 रन तो वहीं जॉर्जिया वेयरहम ने नाबाद 43 रन बनाए. अंत में बल्लेबाजी करने उतरी भारती फूलमाली ने 15 गेंदों में नाबाद 36 रनों की पारी खेली. जिसमें 3 चौके और तीन गगनचुंबी छक्के जड़े. मुंबई के लिए स्टार गेंदबाजों ने 1-1 विकेट हासिल किया.
ये भी पढ़ें: क्या घमंडी हैं सुपरस्टार विराट कोहली? पूर्व भारतीय कप्तान ने बताई सच्चाई
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
3 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
4 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
4 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
6 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
6 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
6 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
7 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
7 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
7 hrs agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines