MI W vs DC W: दिल्ली कैपिटल्स वूमेन और मुंबई इंडियंस वूमेन के बीच WPL 2026 का तीसरा मुकाबला खेला जा रहा है. जहां पर दिल्ली कैपिटल्स की टीम अपने नए कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स के साथ मैदान पर उतरी है. विमेंस प्रीमियर लीग में पहली बार जेमिमा कप्तानी करती हुई नजर आ रही हैं. अपने पहले मुकाबले में ही जेमिमा ने बतौर कप्तान इतिहास रच दिया है. इसी के साथ उन्होंने अपनी दोस्त और आरसीबी की कप्तान स्मृति मंधाना को पीछे छोड़ दिया है.
जेमिमा रोड्रिग्स ने रच दिया इतिहास
मुंबई इंडियंस वूमेन के खिलाफ मुकाबले में जब दिल्ली कैपिटल्स वूमेन की कप्तानी करने जेमिमा रोड्रिग्स पहुंची, तो उन्होंने इतिहास रच दिया. जेमिमा अब विमेंस प्रीमियर लीग में कप्तानी करने वाली सबसे कम उम्र की खिलाड़ी बन गई है. जेमिमा सिर्फ 25 साल 127 दिनों की उम्र में ही कप्तान बन गईं हैं. उससे पहले ये रिकॉर्ड स्मृति मंधाना के नाम था. मंधाना पहले सीजन से ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु वूमेन टीम की कप्तानी कर रही हैं. जेमिमा पहले मुकाबले में ही टॉस भी जीत गई और उन्होंने गेंदबाजी करने का बड़ा फैसला किया. नवी मुंबई के डॉ डी वाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी में लक्ष्य का पीछा करना आसान होता है.
ये भी पढ़ें: IND vs NZ: कप्तान शुभमन गिल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कही 5 बड़ी बातें, कोच गौतम गंभीर को किया डिफेंड
हरमनप्रीत और नेट साइवर ब्रंट का चला बल्ला
मुकाबले में टॉस हारने के बाद मुंबई इंडियंस वूमेन की टीम को अच्छी शुरुआत नहीं मिली. अमेलिया केर बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गईं. वहीं जी कमलिनी 19 गेंदों में सिर्फ 16 रन ही बना सकी. नेट साइवर ब्रंट ने 46 गेंदों में 70 रनों की पारी खेली. वहीं कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 42 गेंदों में नाबाद 74 रनों की पारी खेली. जिसमें 8 चौके और 3 गगनचुंबी छक्के जड़े. अंत में निकोला कैरी ने भी 12 गेंदों में 21 रन बनाए. दिल्ली कैपिटल्स वूमेन के लिए नंदिनी शर्मा ने 2 विकेट अपने नाम किया. वहीं श्री चरणी और चिनेल हेनरी ने 1-1 विकेट लिया.
ये भी पढ़ें: IND vs NZ: वडोदरा वनडे में बेंच गर्म करेंगे ये 4 खिलाड़ी! टीम इंडिया की प्लेइंग 11 है लगभग तैयार
संबंधित खबरें
केएल राहुल ने जीता दिल, इनाम में मिला स्मार्टफोन महिला को किया गिफ्ट
21 mins agoपाकिस्तान ने भारत को हराया, 3 विकेट से जीता मुकाबला
51 mins agoदीपक चाहर संभालेंगे राजस्थान की कमान, राहुल चाहर को भी टीम में मिली जगह
1 hr agoपाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला जूनियर सहवाग-द्रविड़ का बल्ला
2 hrs ago‘शमी को नहीं मिला उनका हक’, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा
2 hrs agoइंडिया A के 5 खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड में मचाया गदर
3 hrs agoगौतम गंभीर सहित सभी क्रिकेटरों ने दिवाली पर दी फैंस को शुभकामनाएं
3 hrs agoIPL में अब 40 करोड़ तक की भी खिलाड़ियों की लग सकती है बोली
4 hrs agoअर्जुन राजपूत ने पाक गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां, 80 गेंदों में ठोका शतक
4 hrs agoतीसरे वनडे में इतिहास रचने उतरेंगे गिल, खत्म कर सकते हैं 17 साल का सूखा
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines