नई दिल्ली: आईपीएल 2023 के तहत 54वें मुकाबले में मंगलवार को मुंबई इंडियंस ने आरसीबी पर धमाकेदार जीत दर्ज की। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मैच में 200 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए ताबड़तोड़ शुरुआत की। ईशान किशन ने 21 गेंदों में 42 रन ठोके, हालांकि कप्तान रोहित शर्मा महज 7 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद सूर्यकुमार यादव और नेहल वढेरा ने मिलकर जमकर तूफान मचाया। सूर्या ने 35 गेंदों में 7 चौके-6 छक्के ठोक 237 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से 83 रन कूटे, तो वहीं नेहल वढेरा ने 34 गेंदों में 52 रन ठोक अपनी टीम को 16.3 ओवर में ही 6 विकेट से दमदार जीत दिला दी।
ऊपर के क्रम में बल्लेबाजी करने में मजा आया
इस शानदार जीत के बाद नेहल वढेरा ने कहा- ऊपर के क्रम में बल्लेबाजी करने में मजा आता है, पहले मैं नीचे बल्लेबाजी करता था। मुझे ऊपर बल्लेबाजी करने का मौका मिला और मैंने बैक-टू-बैक अर्द्धशतक बनाए। मैं अपने अर्धशतक से खुश हूं, लेकिन मैं इससे भी ज्यादा खुश हूं कि मेरी टीम जीत गई और मुझे उम्मीद है कि हम ऐसा करना जारी रखेंगे।
सूर्या की बल्लेबाजी की नकल करने की कोशिश करता हूं
नेहल ने ये भी कहा कि मैं सूर्या की बल्लेबाजी की नकल करने की कोशिश करता हूं। नेहल बोले- मेरे अंदर यह विश्वास है कि अगर मैं अंत तक बल्लेबाजी करता रहा तो मैं टीम के लिए खेल खत्म कर सकता हूं। सूर्या भाई शीर्ष श्रेणी के खिलाड़ी हैं और मैं भी उनके कुछ शॉट्स की नकल करने की कोशिश करता हूं, लेकिन मैं नहीं कर पाता।
हम खेल को जल्दी खत्म कर सकते हैं
नेहल ने सूर्यकुमार से मैच के बीच बातचीत का खुलासा कर कहा- जब वह बल्लेबाजी कर रहे थे तो मैं उससे बात कर रहा था और वह कह रहे थे- खेलते रहो, खेलते रहो। वह मुझे आत्मविश्वास दे रहे थे। उन्होंने मुझसे कहा- अगर हम दोनों 15वें-16वें ओवर तक बल्लेबाजी करते हैं तो खेल को जल्दी भी खत्म कर सकते हैं और हमने यही किया। पिछला मैच जो मैंने सीएसके के खिलाफ खेला था, मैंने स्कूप खेला था। पहले मैं नहीं खेलता था, सूर्य भाई की बल्लेबाजी देखकर मैंने भी उनसे सीखा और मैं बहुत खुश हूं।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
3 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
4 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
4 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
5 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
6 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
6 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
6 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
6 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
7 hrs agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines