MI vs RCB Preview: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में मंगलवार को मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मैच खेला जाएगा। इस मैच का आयोजन मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शाम को 7:30 बजे से किया जाएगा। मैच से पहले प्वाइंट्स टेबल में मुंबई इंडियंस आंठवे स्थान पर है वहीं रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर छठे स्थान पर मौजूद है।
इस मैच में मुंबई इंडियंस की कप्तानी रोहित शर्मा कर रहे हैं। वहीं आरसीबी की कमान विराट कोहली के हाथों में है। ये मैच दोनों ही टीमों के लिए बेहद ही जरुरी है। इस मैच को जो भी जीतेगा वह प्लेऑफ की रेस में आगे बढ़ जाएगा।
मुंबई ने जीते 5 मैच
इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में मुंबई इंडियंस ने अब तक 10 मैच खेले हैं। इसमें टीम ने 5 मैच जीते हैं। टीम ने आखिरी मैच चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेला था जिसमें उसे हार का सामना करना पड़ा था।
और पढ़िए – IRE vs BAN: ‘अगर हमें पता होता तो मना कर देते…’, वनडे सीरीज से पहले बांग्लादेश के कोच का बड़ा बयान
मुंबई के टॉप परफॉर्मर
इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में मुंबई इंडियंस की तरफ से सबसे ज्यादा रन ईशान किशन ने बनाए हैं। जिन्होंने 10 मैचों में ही 293 रनों का आंकड़ा छू लिया है।वहीं गेंदबाजी में इम्पैक्ट प्लेयर के रुप में आ रहे पीयूष चावला ने 17 विकेट झटक लिए हैं। इन दोनों के अलावा सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा भी लय में नजर आ रहे हैं।
आरसीबी ने जीते 5 मैच
बेंगलुरु को इस सीजन अब तक खेले गए 10 मैचों में से 5 में जीत और 5 में हार मिली है। टीम के पास 10 पॉइंट्स हैं। टीम ने पिछला मैच दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेला था। जिसमें उसे हार का सामना करना पड़ा था।
आरसीबी के टॉप परफॉर्मर
आरसीबी की तरफ से अब तक इस टूर्नामेंट में फाफ डू प्लेसी ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने 10 मैचों में 511 रनों का आंकड़ा पार कर दिया है। वहीं टीम की तरफ से गेंदबाजी में सबसे अच्छा प्रदर्शन मोहम्मद सिराज का रहा है जिन्होंने 15 विकेट झटके हैं। इसके अलावा ग्लेन मेक्सवेल और विराट कोहली भी अच्छी लय में नजर आ रहे हैं। कोहली ने 10 मैचों में 419 रन बनाए हैं।
वानखेड़े पिच रिपोर्ट
वानखेड़े स्टेडियम की पिच लाल मिट्टी से बनी है स्टेडियम की सतह को काफी कठोर बनाती है जिससे गेंदबाज को यहां अच्छा उछाल मिलता है। यहां टी20 में पिच का मिजाज अलग होता है। वानखेड़े स्टेडियम के पिच रिपोर्ट की बात करें तो यहां पर हमें हर बार बड़े स्कोर वाले मुकाबले देखने को मिलते हैं। इस वजह से बल्लेबाज यहां पर बेहतरीन बल्लेबाजी करने में सहायक हैं।
वानखेड़े में जमकर चलता है रोहित का बल्ला
वानखेड़े स्टेडियम पर मुंबई इंडियंस ने कई मैच खेले हैं। इस मैदान पर टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। रोहित के इस स्टेडियम पर 1881 रन है। ऐसे में उनके फैंस को उम्मीद होगी कि वे फिर से फॉर्म में लौट जाएंगे।
MI vs RCB Head to Head: कौन किसपर भारी?
मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच अब तक कुल 31 मुकाबले आयोजित किए जा चुके हैं। जिसमें 17 बार मुंबई जीती है वहीं 14 बार आरसीबी को जीत मिली है। दोनों के बीच पिछले 5 में से तीन मुकाबले आरसीबी ने जीते हैं। वहीं मुंबई सिर्फ 1 ही जीतने में कामयाब हुई है।
और पढ़िए – IRE vs BAN: आईपीएल से लौटे इस खिलाड़ी को पाकर गदगद हुए आयरलैंड के कप्तान
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, कैमरून ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, ट्रिस्टन स्टब्स, टिम डेविड, नेहल वाधेरा, जोफ्रा आर्चर, पीयूष चावला, आकाश मधवाल और अरशद खान।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु : विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), अनुज रावत, ग्लेन मैक्सवेल, महिपाल लोमरोर, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), केदार जाधव, वनिंदु हसरंगा, कर्ण शर्मा, मोहम्मद सिराज और जोश हेजलवुड।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
12 mins agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
1 hr agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
1 hr agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
2 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
2 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
3 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
3 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
3 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
4 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines