हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

MI vs RCB IPL 2026 Highlights: मुंबई इंडियंस को मिली लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने किया धमाकेदार कमबैक

Mumbai Indians vs Royal Challengers Bengaluru Highlights: आईपीएल 2026 का 20वां मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. जहां पर मुंबई इंडियंस के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की चुनौती थी. आरसीबी की टीम ने मुंबई को उनके घर में बुरी तरह से हरा दिया.

विज्ञापन
MI vs RCB IPL 2026

Live Updates

23:53 (IST) 12 Apr 2026

MI vs RCB Live Score IPL 2026: मुंबई इंडियंस को मिली लगातार तीसरी हार

मुंबई इंडियंस की टीम को आरसीबी के खिलाफ 18 रनों से हार का सामना करना पड़ा है. शेरफेन रदरफोर्ड की जूझारू पारी भी मुंबई के काम नहीं आई. जिसके कारण ही मुंबई की टीम लगातार तीसरा मुकाबला हार गई है. आरसीबी ने बल्ले के बाद गेंद से भी अच्छा प्रदर्शन किया.

23:23 (IST) 12 Apr 2026

MI vs RCB Live Score IPL 2026: मुंबई इंडियंस की आधी टीम लौटी पवेलियन

मुंबई इंडियंस की टीम फिलहाल बड़ी मुश्किल में नजर आ रही है. नमन धीर सिर्फ 1 रन बनाकर रसिख सलाम डार का शिकार बने हैं. मुंबई की आधी टीम अब पवेलियन लौट चुकी है.

23:10 (IST) 12 Apr 2026

MI vs RCB Live Score IPL 2026: कप्तान हार्दिक पांड्या भी लौटे पवेलियन

मुंबई इंडियंस की टीम अब मैच से बिल्कुल बाहर नजर आ रही है. हार्दिक पांड्या 22 गेंदों में 40 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं. जिसके कारण ही आरसीबी की टीम अब बड़ी जीत की ओर बढ़ रही है.

22:58 (IST) 12 Apr 2026

MI vs RCB Live Score IPL 2026: सूर्यकुमार यादव भी लौटे पवेलियन

मुंबई इंडियंस की टीम अब बड़ी मुश्किल में नजर आ रही है. सूर्यकुमार यादव सिर्फ 33 रन बनाकर क्रुणाल पांड्या का शिकार बने हैं. जिसके कारण ही अब मुकाबले में आरसीबी की टीम बहुत आगे निकल गई है.

22:32 (IST) 12 Apr 2026

MI vs RCB Live Score IPL 2026: मुंबई इंडियंस को लगा डबल झटका

मुंबई इंडियंस की टीम को 8वें ओवर में डबल झटका लगा है. सुयश शर्मा ने पहले रयान रिकेल्टन को 37 रनों पर पवेलियन भेजा. उसके बाद उन्होंने तिलक वर्मा को भी 1 रनों पर ही आउट कर दिया. अब मुंबई इंडियंस की टीम मुश्किल में नजर आ रही है.

22:22 (IST) 12 Apr 2026

MI vs RCB Live Score IPL 2026: रोहित शर्मा हुए रिटायर हर्ट

मुंबई इंडियंस टीम को बहुत बड़ा सेटबैक लगा है. रोहित शर्मा खिंचाव के कारण अब मैदान से बाहर चले गए हैं. पावरप्ले खत्म होने के बाद तक मुंबई की टीम ने बिना विकेट गंवाए 62 रन ही बनाए हैं.

22:05 (IST) 12 Apr 2026

MI vs RCB Live Score IPL 2026: मुंबई इंडियंस को मिली शानदार शुरुआत

मुंबई इंडियंस की टीम को भी बहुत ही अच्छी शुरुआत मिली है. टीम ने 3 ओवरों में बिना विकेट गंवाए 39 रन बना लिए हैं. रोहित शर्मा और रयान रिकेल्टन दोनों ही पहली गेंद से बड़ा शॉट खेलते हुए नजर आ रहे हैं.

21:50 (IST) 12 Apr 2026

MI vs RCB Live Score IPL 2026: मुंबई इंडियंस की पारी हुई शुरू

मुंबई इंडियंस की टीम 241 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी है. जहां पर रोहित शर्मा और रयान रिकेल्टन क्रीज पर नजर आ रहे हैं. वहीं आरसीबी के लिए पहला ओवर जैकब डफी फेंक रहे हैं.

21:37 (IST) 12 Apr 2026

MI vs RCB Live Score IPL 2026: मुंबई इंडियंस को मिला 241 रनों का लक्ष्य

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने 20 ओवरों में 4 विकेट गंवाकर 240 रन बनाए हैं. फिल साल्ट ने 78 रन बनाए तो वहीं रजत पाटीदार ने 53 रन बनाए. वहीं विराट कोहली ने भी 50 रन बनाए. अंत में टिम डेविड ने नाबाद 34 रन बनाए.

21:07 (IST) 12 Apr 2026

MI vs RCB Live Score IPL 2026: रजत पाटीदार भी पचासा जड़ते ही लौटे पवेलियन

आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार भी विराट कोहली की तरह अर्धशतक जड़ते ही पवेलियन लौट गए. पाटीदार ने 17 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया. उसके बाद वो 20 गेंदों में 53 रन बनाकर मिचेल सैंटनर का शिकार बन गए.

20:57 (IST) 12 Apr 2026

MI vs RCB Live Score IPL 2026: विराट कोहली अर्धशतक जड़ते ही लौटे पवेलियन

दिग्गज विराट कोहली ने 37 गेंदों में अपना अर्धशतक जड़ा है. हालांकि अगली ही गेंद पर हार्दिक पांड्या ने उन्हें पवेलियन भेज दिया है. हालांकि मौजूदा समय में आरसीबी की टीम मैच में आगे नजर आ रही है.

20:33 (IST) 12 Apr 2026

MI vs RCB Live Score IPL 2026: आरसीबी को लगा पहला झटका

मुंबई इंडियंस की टीम को आखिरकार सफलता मिली है. शार्दुल ठाकुर ने 78 रनों के स्कोर पर फिल साल्ट को पवेलियन भेज दिया है. ऐसे में अब विराट कोहली के ऊपर बड़ा शॉट खेलने का दबाव बढ़ गया है.

20:29 (IST) 12 Apr 2026

MI vs RCB Live Score IPL 2026: मजबूत स्थिति में आरसीबी

10 ओवर का खेल खत्म होने के बाद मुंबई इंडियंस की टीम मुश्किल में नजर आ रही है. वहीं आरसीबी ने बिना विकेट गंवाए 115 रन बना लिए हैं. दोनों ही बल्लेबाज अब आसानी के साथ बड़ा शॉट खेल रहे हैं.

20:10 (IST) 12 Apr 2026

MI vs RCB Live Score IPL 2026: फिल साल्ट ने जड़ा शानदार अर्धशतक

आरसीबी के सलामी बल्लेबाज फिल साल्ट बहुत ही शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं. जिसके कारण ही उन्होंने सिर्फ 25 गेंदों में ही अर्धशतक जड़ दिया है. फिलहाल वो 29 गेंदों में 68 रन बनाकर खेल रहे हैं.

20:07 (IST) 12 Apr 2026

MI vs RCB Live Score IPL 2026: आरसीबी के नाम हुआ पावरप्ले

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने पावरप्ले में शानदार बल्लेबाजी करते हुए बिना विकेट गंवाए 71 रन बना लिए हैं. फिल साल्ट और विराट कोहली दोनों ही फॉर्म में नजर आ रहे हैं. जिसके कारण मुंबई इंडियंस की टीम दबाव में नजर आ रही है.

19:50 (IST) 12 Apr 2026

MI vs RCB Live Score IPL 2026: आरसीबी की टीम को मिली शानदार शुरुआत

आरसीबी की टीम को बहुत ही शानदार शुरुआत मिली है. टीम ने 3 ओवरों में बिना विकेट गंवाए 33 रन बना लिए हैं. फिल साल्ट और विराट कोहली बहुत आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं.

19:33 (IST) 12 Apr 2026

MI vs RCB Live Score IPL 2026: आरसीबी की पारी हुई शुरु, कोहली-साल्ट क्रीज पर उतरे

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी है. विराट कोहली और फिल साल्ट क्रीज पर उतरे हैं. वहीं मुंबई इंडियंस के लिए ट्रेंट बोल्ट पहला ओवर फेंक रहे हैं.

19:15 (IST) 12 Apr 2026

MI vs RCB Live Score IPL 2026: दोनों टीमों के इंपैक्ट प्लेयर

मुंबई इंडियंस के इंपैक्ट सब्स्टीट्यूट: शेरफेन रदरफोर्ड, कॉर्बिन बॉश, अश्वनी कुमार, रघु शर्मा, राज बावा.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इंपैक्ट सब्स्टीट्यूट: रसिख सलाम डार, वेंकटेश अय्यर, जैकब बेथेल, स्वप्निल सिंह, मंगेश यादव.

19:08 (IST) 12 Apr 2026

MI vs RCB Live Score IPL 2026: आरसीबी की प्लेइंग 11

फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, सुयश शर्मा.

19:07 (IST) 12 Apr 2026

MI vs RCB Live Score IPL 2026: मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11

रोहित शर्मा, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, मिचेल सेंटनर, शार्दुल ठाकुर, ट्रेंट बोल्ट, मयंक मारकंडे, जसप्रीत बुमराह.

19:03 (IST) 12 Apr 2026

MI vs RCB Live Score IPL 2026: मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

मुंबई इंडियंस की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का बड़ा अहम फैसला किया है. ऐसे में आरसीबी की टीम पहले बल्लेबाजी करती हुई नजर आने वाली है.

18:41 (IST) 12 Apr 2026

MI vs RCB Live Score IPL 2026: जोश हेजलवुड को करना होगा कमबैक

पिछले मुकाबले में जोश हेजलुवड ने प्लेइंग 11 में कमबैक तो किया था, लेकिन वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ बुरी तरह से फेल हो गए थे. ऐसे में हेजलवुड को फॉर्म में कमबैक करना होगा.

18:21 (IST) 12 Apr 2026

MI vs RCB Live Score IPL 2026: सूर्यकुमार यादव की फॉर्म भी है चिंता का विषय

स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव की फॉर्म भी खराब नजर आ रही है. आरसीबी के खिलाफ सूर्या को अपने बल्ले का जादू दिखाना होगा. जिससे उनकी टीम दोबारा जीत के रास्ते पर लौट सके.

17:51 (IST) 12 Apr 2026

MI vs RCB Live Score IPL 2026: रो-को पर टिकी रहेगी नजरें

इस मुकाबले में रोहित शर्मा और विराट कोहली एक साथ मैदान पर नजर आएंगे. दोनों की दिग्गज फिलहाल बल्ले के साथ अच्छा प्रदर्शन करते हुए नजर आ रहे हैं. ऐसे में वानखेड़े स्टेडियम में भी फैंस इन दोनों को देखना चाहेंगे.

17:28 (IST) 12 Apr 2026

MI vs RCB Live Score IPL 2026: आरसीबी भी करना चाहती है कमबैक

मुंबई इंडियंस की तरह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम को भी अच्छी स्टार्ट मिला था. हालांकि पिछले मुकाबले में उन्हें राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शर्मनाक हार मिली. ऐसे में रजत पाटीदार की टीम भी कमबैक करना चाहेगी.

17:06 (IST) 12 Apr 2026

MI vs RCB Live Score IPL 2026: कमबैक करने उतरी मुंबई इंडियंस

सीजन का पहला मुकाबला जीतने के बाद मुंबई इंडियंस की टीम को बैक टू बैक 2 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. ऐसे में अब हार्दिक पांड्या की टीम मैदान पर धमाकेदार कमबैक करना चाहेगी. जिससे दोबारा जीत की पटरी पर उतर सके.

Mumbai Indians vs Royal Challengers Bengaluru Highlights: आईपीएल में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच सीजन 19 का 20वां मुकाबला खेला गया. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. जिसका फायदा उठाकर आरसीबी की टीम ने 20 ओवरों में 4 विकेट गंवाकर 240 रन बना डाले. जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम ने 20 ओवरों में 5 विकेट गंवाकर 222 रन बनाए और 18 रनों से मुकाबला हार गई. मुंबई की टीम लगातार तीसरा मुकाबला हारी है. 

आरसीबी ने खड़ा किया पहाड़ जैसा स्कोर 

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम शानदार शुरुआत मिली. सलामी बल्लेबाज फिल साल्ट ने 36 गेंदों में 78 रनों की शानदार पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 6 चौके और इतने ही छक्के भी जड़े. वहीं उनका साथ देते हुए विराट कोहली ने भी 38 गेंदों में 50 रन ठोके. नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने उतरे कप्तान रजत पाटीदार ने सिर्फ 20 गेंदों में ही 53 रन ठोक दिए. इस दौरान उन्होंने 4 चौके और 5 गगनचुंबी छक्के जड़े. अंत में टिम डेविड ने भी सिर्फ 16 गेंदों में ही नाबाद 34 रन बना डाले. जिसके कारण ही आरसीबी की टीम 20 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 240 रन ही बना सकी. मुंबई इंडियंस के लिए हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह ने ही सिर्फ अच्छी गेंदबाजी की. 

ये भी पढ़ें: IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी को एक मैच के कितने रुपये मिलते हैं? जानें कितनी है नेटवर्थ

विज्ञापन

मुंबई इंडियंस लगातार तीसरा मुकाबला हारी 

241 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस को भी अच्छी शुरुआत मिली. विकेटकीपर बल्लेबाज रयान रिकेल्टन ने 22 गेंदों में 37 रन बनाए. वहीं रोहित शर्मा 13 गेंदों में 19 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हो गए. रोहित के मैदान से बाहर जाते ही मुंबई की टीम मुश्किल में आ गई. सूर्यकुमार यादव ने 22 गेंदों में 33 रनों की पारी खेली. वहीं कप्तान हार्दिक पांड्या ने 22 गेंदों में 40 रन बनाए. अंत में शेरफेन रदरफोर्ड ने 31 गेंदों में नाबाद 71 रन बनाए. रदरफोर्ड ने 9 लंबे-लंबे छक्के जड़े. जिसके बाद भी मुंबई इंडियंस की टीम 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 222 रन ही बना सकी और 18 रनों से मुकाबला हार गई. आरसीबी के लिए सुयश शर्मा ने 2 विकेट अपने नाम किया. वहीं क्रुणाल पांड्या को भी 1 विकेट मिला. 

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान में छाया सूर्यवंशी का ‘वैभव’, सरहद पार के क्रिकेट दिग्गज ने उनकी शान में पढ़े कसीदे

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola