MI vs KKR: कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया है। खास बात यह है कि आज के मैच में रोहित शर्मा की जगह सूर्यकुमार यादव कप्तानी कर रहे हैं। रोहित फिट नहीं होने की वजह से मैच से बाहर हैं। ऐसे में कप्तानी की जिम्मेदारी सूर्यकुमार यादव को मिली है।
सूर्या ने जीता टॉस
सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया है। टॉस जीतने के बाद सूर्या ने कहा कि ‘वह पहले गेंदबाजी करना पसंद करेंगे, विकेट सूखी दिख रही है। गेंद बाद में अच्छी तरह से बल्ले पर आती है, इसलिए बल्लेबाजों को पिच पर बाद में मदद मिलेगी।’
और पढ़िए – IPL 2023, LSG vs PBKS: ‘हमनें कम रन बनाए’ कप्तान केएल राहुल ने बताई पंजाब के खिलाफ हार की वजह
इस वजह से नहीं खेल रहे रोहित शर्मा
वहीं रोहित शर्मा को लेकर सूर्यकुमार ने बताया कि रोहित पूरी तरह से फिट नहीं है, रोहित के पेट में इंफेक्शन हो गया है। इसलिए रोहित को आज का मुकाबला नहीं खेलने की सलाह दी गई है। जिसके चलते वह बाहर है। वहीं कप्तानी को लेकर सूर्यकुमार यादव ने कहा कि अच्छा प्रदर्शन करने का समय आ गया है। हम एक बदलाव के साथ जा रहे हैं, जानसेन अंदर आते हैं, बाकी सब समान है।’
रोहित शर्मा इम्पेक्ट प्लेयर
रोहित शर्मा भले ही आज का मुकाबला नहीं खेल रहे हैं, लेकिन उन्हें इम्पेक्ट प्लेयर में शामिल किया गया है। यानि रोहित शर्मा अगर बैटिंग तक फिट होते हैं तो वह बल्लेबाजी करने के लिए आ सकते हैं।
और पढ़िए – PAK vs NZ: हारिस रऊफ की रफ्तार ने उगली आग, लगातार दो बार 4 विकेट चटकाकर बनाया ये रिकॉर्ड
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन): ईशान किशन (डब्ल्यू), कैमरन ग्रीन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (सी), टिम डेविड, नेहल वढेरा, अर्जुन तेंदुलकर, ऋतिक शौकीन, पीयूष चावला, डुआन जानसन, रिले मेरेडिथ
कोलकाता नाइट राइडर्स (प्लेइंग इलेवन): रहमानुल्लाह गुरबाज (डब्ल्यू), वेंकटेश अय्यर, एन जगदीसन, नितीश राणा (सी), रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, शार्दुल ठाकुर, उमेश यादव, लॉकी फर्ग्यूसन, वरुण चक्रवर्ती
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
जीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
16 mins agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
17 mins agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
50 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
1 hr agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
2 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
3 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines