MI vs KKR: इंडियन प्रीमियर का सुपर संडे शुरू हो गया है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस (MI) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। मुंबई ने टॉस जीत ली है और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। आज सचिन के बेटे अर्जुन तेंदुलकर डेब्यू कर रहे हैं। वह कोलकाता के खिलाफ अपना पहला आईपीएल मैच खेलेंगे।
सारा तेंदुलकर मैदान में मौजूद
अर्जुन तेंदुलकर का डेब्यू मैच देखने उनकी बड़ी बहन सारा भी आई हैं। सारा तेंदुलकर वानखेड़े स्टेडियम पहुंच गई हैं। अर्जुन को डेब्यू कैप रोहित शर्मा ने दी। रेग्युलर कप्तान रोहित शर्मा को पेट की समस्या है। इस कारण उन्होंने आराम लिया है। उनकी जगह सूर्या कमान संभाल रहे हैं।
और पढ़िए – PAK vs NZ: बाबर आजम का धधका बल्ला, सेंचुरी ठोक बनाया बड़ा रिकॉर्ड, नजम सेठी बोले- वाह जी वाह
मैच से पहले महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर अपने बेटे अर्जुन को सलाह देते दिखे। अर्जुन ने मैच में मुंबई के लिए पहला ओवर डाला। इस ओवर मात्र पांच रन बने। अर्जुन के 2021 में मुंबई इंडियंस ने बेस प्राइस 20 लाख में अपने साथ जोड़ा था।
कोलकाता नाइट राइडर्स (प्लेइंग इलेवन): रहमानुल्लाह गुरबाज (WK), वेंकटेश अय्यर, एन जगदीसन, नितीश राणा (C), रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, शार्दुल ठाकुर, उमेश यादव, लॉकी फर्ग्यूसन, वरुण चक्रवर्ती
मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन): इशान किशन (WK), कैमरन ग्रीन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (C), टिम डेविड, नेहल वढेरा, अर्जुन तेंदुलकर, ऋतिक शौकीन, पीयूष चावला, डुआन जानसन, रिले मेरेडिथ
और पढ़िए – IPL 2023: ‘वो राशिद खान की तरह है…’, इस जादुई स्पिनर के मुरीद हुए पूर्व कप्तान
आईपीएल में अब तक दोनों टीमों का प्रदर्शन
आईपीएल 2023 में कोलकाता नाइट राइटर्स ने मुंबई से बेहतर प्रदर्शन किया है। नीतीश राणा की टीम ने अब तक 4 मैच खेले हैं जिनमें 2 जीते और 2 हारे हैं। चार अंक के साथ कोलकाता की टीम पॉइंट्स टेबल में पांचवें नंबर पर है। जबकि मुंबई को 2 शुरुआती मैच हारने के बाद तीसरे मुकाबले में जीत नसीब हुई।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
23 mins agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
41 mins agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
1 hr agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
1 hr agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
1 hr agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
2 hrs agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
2 hrs agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
3 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines