नई दिल्ली: मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइंटस के बीच शुक्रवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पहले सूर्यकुमार यादव ने तूफान मचाया तो वहीं गेंदबाजी करने उतरी MI ने आकाश मधवाल को हथियार बनाया। आकाश ने अपने पहले ही ओवर में ओपनर ऋद्धिमान साहा को एलबीडब्ल्यू कर टाइटंस को बड़ा झटका दे दिया। इसके बाद उन्होंने GT के घातक बल्लेबाज शुभमन गिल का शिकार किया। आकाश ने गिल को बोल्ड कर महज 6 रनों पर पवेलियन भेज दिया। इम्पेक्ट प्लेयर के तौर पर आए आकाश ने अपने पहले दो ओवरों में 16 रन देकर 2 विकेट चटकाए। इसके बाद उन्होंने टाइटंस के चेज मास्टर डेविड मिलर को भी LBW कर पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। उन्होंने कुल 4 ओवर में 31 रन देकर 3 विकेट चटकाए।
पंजाब किंग्स के खिलाफ डेथ ओवरों में की शानदार गेंदबाजी
29 साल के आकाश मधवाल को रोहित शर्मा लगातार अपना घातक हथियार बना रहे हैं। इंडियंस की टीम में तेज गेंदबाजों की कमी पूरी कर रहे दाएं हाथ के मीडियम फास्ट बॉलर मधवाल ने पंजाब किंग्स के खिलाफ डेथ ओवरों में भी शानदार गेंदबाजी की थी। आकाश ने 3 ओवर में सिर्फ 37 रन खर्च किए। रोहित शर्मा मधवाल को पंजाब किंग्स की पारी के 11वें ओवर में गेंदबाजी के लिए लेकर आए। आकाश ने अपने पहले ओवर में 16 रन दिए। इसके बाद कप्तान ने उन्हें डेथ ओवर दिए। जहां आकाश ने 18वें ओवर में 12 रन वहीं 20वें ओवर में 9 रन दिए। अब उन्होंने एक बार फिर अपनी प्रतिभा साबित कर दी है।
कौन हैं आकाश मधवाल
आकाश मधवाल घरेलू क्रिकेट में उत्तराखंड की तरफ से खेलते हैं। 25 नवंबर 1993 को रुड़की में जन्मे इस गेंदबाज को पिछले सीजन चोटिल सूर्यकुमार यादव की जगह रिप्लेसमेंट खिलाड़ी के तौर पर टीम के साथ जोड़ा गया, लेकिन उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। मुंबई ने इस खिलाड़ी को इस साल उन्हें रिटेन किया। उन्हें 20 लाख रुपये में टीम में बरकरार रखा था। साल 2019 में फर्स्ट क्लास डेब्यू करने वाले आकाश मधवाल ने 10 मैचों में 12 विकेट चटकाए हैं। उन्होंने लिस्ट ए के 17 मैचों में 18 विकेट लिए हैं जबकि 22 टी20 मैचों में आकाश के नाम 24 विकेट दर्ज हैं। आकाश मधवाल MI के नेट बॉलर भी रह चुके हैं।
संबंधित खबरें
जेल से जमानत के बाद शतक जड़ते ही छलके अभिषेक पोरेल के आंसू, बयां किया दर्द
21 mins agoWPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
1 hr ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
2 hrs agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
9 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
10 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
11 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
12 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
12 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
13 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines