नई दिल्ली: मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइंटस के बीच शुक्रवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में रनों की खूब बारिश हुई। पहले मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने तूफान मचाया तो वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस के लिए राशिद खान ने करामाती पारी खेली। राशिद ने बेखौफ बल्लेबाजी कर क्रिकेटप्रेमियों के रोंगटे खड़े कर दिए। आठवें नंबर पर उतरे खान ने 32 गेंदों में 3 चौके-10 छक्के ठोक 246.88 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 79 रन ठोके। हालांकि वे गुजरात टाइटंस को जीत नहीं दिला पाए, लेकिन उन्होंने अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से मुंबई इंडियंस का बड़ा नुकसान कर दिया।
50 रन से जीतती मुंबई इंडियंस तो पॉजिटिव हो जाता NRR
दरअसल, मुंबई इंडियंस ने ये मुकाबला 27 रनों के अंतर से जीता। यदि वह 50 रन से ज्यादा के अंतर से जीतती तो उसका नेट रन रेट (NRR) पॉजिटिव में चला जाता। इस मैच को जीतने के बावजूद एमआई की एनआरआर -0.117 ही रह गई है। एमआई 14 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर काबिज है। चूंकि आगे प्लेऑफ में क्वालिफाई करने के लिए नेट रन रेट की बड़ी भूमिका होगी, ऐसे में राशिद खान ने मुंबई इंडियंस को जीत के बावजूद बड़ा झटका दे दिया। एमआई के पास अब दो मुकाबले बचे हैं, जिसमें उसे बड़ी जीत दर्ज करनी होगी।
https://twitter.com/IPL/status/1657087623599648769
https://twitter.com/IPL/status/1657080469744422913
गुजरात टाइटंस भी चूकी
वहीं गुजरात टाइटंस इस मुकाबले को हारने के बाद भी टॉप पर बनी हुई है, लेकिन यदि वह जीतती तो 18 अंकों के साथ सीधा प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर जाती। उसके पास अब 15 मई को एसआरएस और 21 मई को आरसीबी के खिलाफ मुकाबले बचे हैं। देखना दिलचस्प होगा कि कौनसी टीमें इस टूर्नामेंट में लंबा सफर तय करती हैं। बहरहाल, राशिद खान ने इस मैच में अपने शानदार प्रदर्शन से दिल जीत लिया। धमाकेदार बल्लेबाजी के साथ ही उन्होंने गेंदबाजी में कमाल करते हुए 4 ओवर में महज 30 रन देकर 4 विकेट चटकाए।
संबंधित खबरें
VIDEO: क्रिकेट इतिहास में पहली बार, वाइड बॉल सीधे गई बाउंड्री पार
41 mins ago6 अक्टूबर को एक ही दिन वनडे और T20 मैच खेलेगी भारतीय टीम
41 mins ago3 साल बाद ईशान किशन की हो सकती है टेस्ट टीम में वापसी, बड़ा अपडेट आया सामने
46 mins agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए एक साथ 4 स्क्वॉड का होगा ऐलान, टीम इंडिया सिलेक्शन म
1 hr agoन्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज से पहले ऋषभ पंत ने BCCI से की बड़ी मांग
2 hrs agoहांगकांग सिक्सेस के लिए टीम इंडिया का ऐलान, भुवनेश्वर कुमार को मिली कप्तानी
2 hrs agoफ्री में कैसे देखें IND vs WI पहला T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
3 hrs agoस्लो ओवर-रेट पर ICC की सख्त कार्रवाई, भारत-विंडीज दोनों पर लगा जुर्माना
3 hrs agoभारत-विंंडीज के बीच पहला T20 मैच कब होगा? नोट करें सभी 5 मुकाबलो का शेड्यूल
3 hrs agoटीम इंडिया के लिए खुशखबरी, प्रसिद्ध को मिलेगा न्यूजीलैंड दौरे पर मौका
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines