Kieron Pollard: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में MI न्यूयॉर्क और टेक्सस सुपर किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिला. मैच के दौरान एक मौके पर MINY के स्टार खिलाड़ी कीरोन पोलार्ड का सुपर किंग्स के शुभम रंजने के साथ ‘हाई-वॉल्टेज’ ड्रामा शुरू हो गया. दोनों के बीच रन दौड़ते समय टक्कर हो गई और फिर दोनों ने एक-दूसरे को पर मानसिक दबाव बनाने की कोशिश की. उनके बीच इस ड्रामे की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.
कीरोन-शुभम कैसे भिड़े?
टेक्सस सुपर किंग्स की पारी के 11वें ओवर में शुभमन रंजने और मिलिंद कुमार बल्लेबाजी कर रहे थे. कीरोन पोलार्ड गेंदबाजी के लिए आए. दूसरी गेंद पर शुभम ने शॉट लगाया और दो रन लेने के प्रयास में भारतीय मूल के इस खिलाड़ी की पोलार्ड से भिड़ंत हो गई. दोनों की टक्कर इतनी जोरदार थी कि पोलार्ड अपनी जगह से हिल गए. इसके बाद असली ड्रामा शुरू हो गया.
कीरोन पोलार्ड तीसरी गेंद फेंकने के लिए रन-अप लेने आए, लेकिन वो रुक गए और बल्लेबाज को घूरने लगे. शुभम रंजने ने अगली ही गेंद पर माइंड गेम खेला और जब पोलार्ड गेंदबाजी करने आए, तो वो हट गए. यह ड्रामा फैंस के बीच चर्चा का विषय बना है और इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
ये भी पढ़ें:- 6, 6, 6, 6, 6 और OUT! एक ओवर में 6 छक्के जड़ने से चूका KKR का स्टार बल्लेबाज, VIDEO ने तोड़ा फैंस का दिल
MI न्यूयॉर्क ने टेक्सस सुपर किंग्स को हराया
MI न्यूयॉर्क और टेक्सस सुपर किंग्स के बीच ग्रैंड प्रेरी क्रिकेट स्टेडियम में मैच देखने को मिला. TSK ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.2 ओवरों में 158 रन बनाए और पूरी टीम ऑलआउट हो गई. शुभम रंजने ने 49 रन और मिलिंद कुमार ने 39 रन बनाए. MINY के लिए ट्रेंट बोल्ट ने 3 विकेट और कॉर्बिन बॉश ने 4 विकेट झटके. MI न्यूयॉर्क ने 17.4 ओवरों में 159 रनों के लक्ष्य का 8 विकेट रहते सफलतापूर्वक पीछा कर लिया. कप्तान निकोलस पूरन ने नाबाद 68 रनों की पारी खेली.
ये भी पढ़ें:- वैभव सूर्यवंशी ने ‘फादर्स डे’ पर दिया पिता को सबसे बड़ा गिफ्ट! 11 गेंदों में 50 रन जड़ने के बाद शेयर की भावुक पोस्ट
संबंधित खबरें
IPL 2027 से पहले रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों को लेकर जल्द होगा फैसला
3 mins agoग्लेन फिलिप्स रचेंगे इतिहास! निशाने पर फिल साल्ट का वर्ल्ड रिकॉर्ड
22 mins agoहैमिल्टन में बरसेंगे रन या गेंदबाज मचाएंगे कहर? जानें पिच रिपोर्ट
1 hr agoआखिरी मैच में हो गए फेल, तो टीम से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
1 hr agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ 5वां T20I मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें T20I में भारत की संभावित प्लेइंग-11
1 hr agoजडेजा का वनडे करियर हुआ खत्म? पुजारा ने बताया क्यों नहीं मिलेगी जगह
2 hrs agoसूर्यवंशी को घर भेज दो… युवा बल्लेबाज को जगह ना मिलने भड़के आकाश चोपड़ा
2 hrs agoबिना खेले भारत को WTC Points Table में हुआ फायदा, इस नंबर पर पहुंची टीम
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को लेकर बॉलिंग कोच ने किया सीक्रेट प्लान का खुलासा
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines