हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Rohit Sharma: रोहित शर्मा फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान, हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव की जगह लेंगे जिम्मेदारी?

Rohit Sharma Captain: रोहित शर्मा को एक बार फिर से मुंबई इंडियंस की कप्तानी मिल सकती है. हार्दिक पांड्या चोट से जूझ रहे हैं तो वहीं सूर्यकुमार यादव के भी अगले मैच में खेलने पर सस्पेंस बना हुआ है. ऐसे में रोहित एक बार फिर टीम के लिए बड़ी जिम्मेदारी निभाते हुए नजर आ सकते हैं. पढ़िए पूरी खबर

विज्ञापन

Rohit Sharma Captain: मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल 2026 में बेहद ही खराब फॉर्म से गुजर रही है. टीम ने अब तक खेले 10 मैचों में से केवल 3 मैचों में ही जीत दर्ज की है तो वहीं 7 मैचों में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है. अब जब टीम के लिए प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए हर मैच में जीत जरूरी है तो कप्तान हार्दिक पांड्या की चोट ने टीम की टेंशन बढ़ा दी है. वो पिछले मुकाबले में भी नहीं खेल पाए थे और सामने आ रही रिपोर्ट के अनुसार आरसीबी के खिलाफ होने वाले मैच से भी बाहर ही रहेंगे. 

सूर्या के खेलने पर भी सस्पेंस

हार्दिक पांड्या की गैरमौजूदगी में सूर्यकुमार यादव मुंबई की कप्तान कर रहे थे. लखनऊ के खिलाफ मैच में भी उन्होंने ही कमान संभाली थी. आरसीबी के खिलाफ टीम का अगला मुकाबला रायपुर में होना है और इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार इसके लिए पहले बैच में टीम के साथ सूर्यकुमार यादव नहीं थे. ऐसे में वो आरसीबी के खिलाफ 10 मई को मुकाबला मिस करते हुए दिखेंगे. 

रोहित शर्मा बनेंगे टीम के कप्तान?

मुंबई के लिए सबसे बड़ा सवाल ये होगा की हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव अगर इस मैच में नहीं खेल पाते हैं तो टीम की कमान कौन संभालेगा. इसमें सबसे टॉप पर रोहित शर्मा का नाम आ रहा है. रोहित ने पिछले मैच में ही वापसी करते हुए तूफानी बल्लेबाजी की थी. उन्होंने 84 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी, जिसके दम पर टीम ने जीत दर्ज की थी. आरसीबी के खिलाफ मैच में वो टीम की कप्तानी करते हुए भी नजर आ सकते हैं. 

विज्ञापन

हार्दिक की इंजरी पर क्या है अपडेट?

हार्दिक पांड्या की बैक में दिक्कत हुई है जिसके चलते वो नहीं खेल पा रहे हैं. लखनऊ के खिलाफ जीत के हीरो रहे रियान रिकल्टन ने उनकी चोट को लेकर कहा, “मुझे नहीं पता कि वो कब तक वापसी कर पाएंगे. मुझे दोपहर में ही पता चला था कि उनको बैक में दिक्कत हो रही है. मुझे इस बारे में जानकारी नहीं थी कि उनका चोट कितनी गंभीर है और उन्हें कितना दर्द हो रहा है. मुझे विश्वास है कि वो जल्द ही मैदान पर वापसी करेंगे.”

ये भी पढ़िए- VIDEO: क्रिकेट मैच के दौरान अंपायर में आया WWE स्टार Triple-H का ‘भूत’, अंपायरिंग का वीडियो वायरल! 

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola