Team India Lost During Diwali Season: दिवाली भारत का सबसे बड़ा त्यौहार है और हर साल इस फेस्टिवल सीजन में क्रिकेट मैचों का आयोजन होता है. इस समय भारतीय महिला टीम 2025 के वर्ल्ड कप में हिस्सा ले रही हैं और कल उनका इंदौर में इंग्लैंड के खिलाफ मैच हुआ है. दूसरी ओर भारत की मेंस टीम इस समय ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है. टीम इंडिया वहां तीन वनडे और पांच टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलने वाली है. दिवाली पर टीम इंडिया के पास सभी को खुश करने का मौका था लेकिन फैंस को एक नहीं, बल्कि दो-दो दर्द मिले. ऑस्ट्रेलिया से लेकर इंदौर तक करोड़ों फैंस का दिल टूटा.
दिवाली पर टीम इंडिया को मिले दो-दो दर्द
दिवाली के शुभ असवर पर भारत को फैंस जीतते हुए देखना चाहते थे लेकिन मेंस और वुमेंस टीम को करारी हार का सामना करना पड़ा. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ में टीम इंडिया ने 19 अक्टूबर को सीरीज का पहला वनडे मैच खेला. ये मुकाबला खास था, क्योंकि रोहित शर्मा और विराट कोहली ने 8 महीने के लंबे इंतजार के बाद टीम इंडिया की जर्सी में वापसी की. दोनों ही जल्दी आउट हो गए. मैच पर बारिश का साया रहा और टीम इंडिया 26 ओवरों में 9 विकेट खोकर 136 रन ही बना पाई. जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 21.1 ओवर में 7 विकेट रहते लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा कर लिया. टीम इंडिया को इसी के चलते करारी हार मिली.
ये भी पढ़ें:- इंग्लैंड से हार के बाद भी सेमीफाइनल की रेस में कैसे है टीम इंडिया? समझिये वर्ल्ड कप के बाकी मैचों का समीकरण
दूसरी ओर महिला टीम के लिए भी चीजें निराशाजनक रही. इंदौर के होल्कर स्टेडियम में हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में टीम इंडिया का सामना इंग्लैंड से हुआ. वुमेंस वर्ल्ड कप में लगातार दो हार के बाद भारत की महिलाएं जीत के इरादे से उतरी थी. इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी की टीम इंडिया के सामने 289 रन का लक्ष्य रखा. स्मृति मंधाना ने 88 और हरमनप्रीत कौर ने 70 रन बनाए. दीप्ति शर्मा ने भी 50 रन की शानदार पारी खेली. लग रहा था कि टीम इंडिया आसानी से जीत जाएगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ. इंग्लैंड ने 4 रन से मैच अपने नाम कर लिया. टीम इंडिया को दिवाली सीजन में दो-दो दर्द मिले.
टीम इंडिया के पास कमबैक का मौका
मेंस और वुमेंस टीम के पास अभी भी कमबैक करके फैंस को दिवाली का तोहफा देने का मौका है. टीम इंडिया को 23 और 25 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले अगले दोनों वनडे में जीत दर्ज करके सीरीज अपने नाम करनी होगी. दूसरी ओर, महिला टीम को वुमेंस सेमीफाइनल में क्वालीफाई करने के लिए न्यूजीलैंड और बांग्लादेश को हराना होगा. अगर मेंस और वुमेंस टीम ने ऐसा कर दिया, तो फैंस बेहद खुश हो जाएंगे.
ये भी पढ़ें:- वुमेंस वर्ल्ड कप में लगातार तीसरी हार के बाद टूटा कप्तान हरमनप्रीत कौर का दिल, जीती बाजी हारने पर दिया इमोशनल बयान
संबंधित खबरें
टीम इंडिया से बाहर होंगे ये 5 खिलाड़ी! न्यूजीलैंड ODI सीरीज से कटेगा पत्ता
3 mins agoIPL 2027 में दिल्ली का साथ छोड़ सकते हैं मिचेल स्टार्क
4 mins agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया के सिलेक्शन पर 5 बड़े अपडेट
52 mins agoवेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें T20I के लिए भारत की संभावित प्लेइंग-11
1 hr agoफैंस के लिए खुशखबरी, IND vs ZIM पहले T20I में महिलाओं के लिए फ्री एंट्री
2 hrs agoपांचवें T20I पर मंडराया रद्द होने का खतरा, बेंगलुरु में बारिश की संभावना
3 hrs ago'रोहित शर्मा ने मुझे…', वर्ल्ड कप में मौका नहीं मिलने पर चहल का बड़ा बयान
4 hrs agoकब और कहां देखें IND-W vs ZIM-W पहला T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
5 hrs agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज में बुमराह का खेलना मुश्किल, शमी को मिलेगा मौका?
5 hrs agoगंभीर को नहीं वैभव पर भरोसा? लक्ष्मण की कोचिंग में मिले हैं लगातार मौके
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines