Melbourne Stars and Melbourne Renegades Will Merge: ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग में 2026-27 सीज़न से पहले एक बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस टूर्नामेंट में टीमों की संख्या 8 से घटाकर 7 की जा सकती है. इस प्रपोज्ड चेंजेज के तहत, मेलबर्न स्टार्स और मेलबर्न रेनेगेड्स आपस में मर्ज हो जाएगी. ये दोनों फ्रेंचाइज़ियां अभी क्रिकेट विक्टोरिया की ओनरशिप में हैं.
क्या है पूरा प्लान?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, क्रिकेट विक्टोरिया ने 2 जून को अपने कर्मचारियों को इस विलय की योजना के बारे में जानकारी दी. उम्मीद है कि ये ज्वॉइंट टीम ‘विक्टोरिया’ के बजाय ‘मेलबर्न’ नाम से खेलेगी, क्योंकि लीग के नियमों के मुताबिक फ्रेंचाइजी के नाम किसी राज्य के नाम पर नहीं रखे जा सकते. मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड, जो अभी मेलबर्न स्टार्स का घरेलू मैदान है, नई बनने वाली टीम का भी बेस होगा. मेलबर्न रेनेगेड्स के पूर्व जनरल मैनेजर जेम्स रोसेनगार्टन को इस नई फ्रेंचाइज़ी का जनरल मैनेजर बनाए जाने की उम्मीद है.
नई पहचान
मर्ज होने के बाद बनने वाली इस नई टीम की पहचान भी बिल्कुल नई होगी. शुरुआती इशारों से पता चलता है कि टीम नेवी-ब्लू रंग की किट पहन सकती है, जिसमें स्टार्स के हरे और रेनेगेड्स के लाल रंगों का मिश्रण होगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक, क्रिकेट विक्टोरिया ‘मेलबर्न’ ब्रांडिंग के साथ टीम के लिए एक निकनेम तय करने पर भी काम कर रहा है.
यह भी पढ़ें- न विराट, न वैभव, न अभिषेक, आईपीएल 2026 में इस खिलाड़ी ने खेली है सबसे बेहतरीन पारी!
खिलाड़ियों का क्या होगा?
ये फैसला क्रिकेट विक्टोरिया की रेनेगेड्स का लाइसेंस बेचने की योजना से जुड़ा हुआ है. रिपोर्ट्स बताती हैं कि मेलबर्न की मौजूदा टीमों के तकरीबन 10 अनुबंधित खिलाड़ियों को नई फ्रेंचाइज़ी में बरकरार रखा जा सकता है. हालांकि, कई ऐसे खिलाड़ियों का भविष्य अभी भी अनिश्चित है जिनके पास कोई कॉन्ट्रैक्ट नहीं है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इनमें से कई खिलाड़ियों को तो इस खबर के सामने आने से पहले तक इस बदलाव के बारे में कोई जानकारी ही नहीं थी.
मर्जर को लेकर अहम मीटिंग कब?
15 जून को होने वाली एक बैठक के बाद इस मामले में और ज्यादा क्लेरिटी आने की उम्मीद है. इस बैठक में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की बीबीएल के निजीकरण से जुड़ी योजनाओं पर चर्चा होगी. अगर 2026-27 सीज़न से पहले रेनेगेड्स की बिक्री पूरी नहीं हो पाती है, तो उम्मीद है कि क्लब अपने मौजूदा नाम, रंगों और खिलाड़ियों के ग्रुप के साथ ही खेलना जारी रखेगा. ऐसी सिचुएशन में, जब तक ओनरशिप से जुड़े नए इंतजाम पूरी तरह तय नहीं हो जाते, तब तक टीम के कामकाज की देखरेख अस्थायी तौर पर मेलबर्न स्टार्स के जनरल मैनेजर मैक्स एबॉट करेंगे.
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
33 mins agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
1 hr agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
2 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
3 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
4 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
11 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
11 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
11 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
12 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines