हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

बूम-बूम अफरीदी के बल्ले में आज भी है दम, खड़े-खड़े एक हाथ से लगा दिया छक्का, देखें video

विज्ञापन
shahid afridi hit a mighty six

Mega Stars League 2022: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं, खास बात यह है कि ‘बूम-बूम’ अफरीदी का बल्ला 45 साल की उम्र में भी धमाल मचा रहा है, जिसका एक नजारा Mega Stars League लीग में देखने को मिला, जहां अफरीदी ने ताबड़तोड़ बैटिंग की, एक छक्का तो उन्होंने एक हाथ से खड़े-खड़े लगा दिया।

7 गेंदों में बनाए 20 रन

पाकिस्तान में शुरु हुई नई क्रिकेट लीग ‘मेगा स्टार्स लीग 2022’ में शाहिद अफरीदी करांची नाइट्स की तरफ से खेल रहे हैं, उन्होंने सोमवार को बलोच वॉरियर्स के खिलाफ 7 गेदों में 20 रनों की शानदार पारी खेली, इस दौरान अफरीदी ने दो जबरदस्त छक्के और एक शानदार चौका लगाया। अफरीदी की बैटिंग देखकर लग ही नहीं रहा था कि उनकी उम्र 45 साल की हो चुकी है।

और पढ़िए – PAK vs ENG: घुटना टेक शॉट मारने जा रहे थे Ben Stokes, हाथ से छूटकर 10 फीट हवा में उछला बल्ला, देखें मजेदार वीडियो

https://twitter.com/megastarsleague/status/1604840938483814405?s=20&t=IfyictM_5zGnVGph7fU0aQ

और पढ़िए – IND W vs AUS W: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आखिरी टी20 मैच आज, जानें कब और कैसे देख सकेंगे लाइव

एक हाथ से मारा छक्का

इस दौरान अफरीदी ने एक छक्का तो खड़े-खड़े एक हाथ से ही लगा दिया, अफरीदी ने सीधा गेंद को फ्लिक करते हुए बाउंड्री लाइन के बाहर भेज दिया, उनका यह छक्का देखकर मैदान पर मौजूद दर्शक और करांची नाइट्स के खिलाड़ी देखते रह गए। इसके अलावा उन्होंने हवाई छक्का भी लगाया।

पहले मैच में भी खेली थी ताबड़तोड़ पारी

इससे पहले ओपनिंग मैच में ही शाहिद अफरीदी शानदार बैटिंग की थी, उन्होंने 30 रनों की पारी खेली थी, जिसमें ‘6,6,6,4,4.4 के हिसाब से बैटिंग की थी। अफरीदी ने पहले ही ओवर से गेंदबाजों की खबर लेनी शुरू कर दी और गेंदबाजों पर टूट पड़े थे। बता दें कि शाहिद अफरीदी अपने दौर में छक्का लगाने में सबसे माहिर माने जाते थे।

और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें