MCL 2023: आईपीएल 2023 में बल्ले से जलवा बिखेरने वाले निकोलस पूरन इन दिनों मेजर लीग क्रिकेट में कमाल कर रहे हैं। एमआई न्यू यॉर्क टीम के लिए खेल रहे इस तूफानी बल्लेबाज ने 23 जुलाई को वॉशिंगटन फ्रीडम के खिलाफ बल्ले से तबाही मचाई और 33 बॉल पर 62 रन ठोक दिए। पूरन की इस तूफानी बैटिंग की दम पर उनकी टीम एमआई न्यू यॉर्क ने 8 विकेट से मैच अपने नाम किया।
दरअसल, इन दिनों अमेरिका में मेजल लीग क्रिकेट खेला जा रहा है, जिसमें कई दिग्गज भी हिस्सा ले रहे हैं। इस लीग का 13वां मुकाबला 23 जुलाई को खेला गया, जिसमें एमआई न्यूयॉर्क और वॉशिंगटन फ्रीडम की टीमें आमने-सामने थीं। पहले खेलते हुए वॉशिंगटन फ्रीडम ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 160 रन बनाए थे।
161 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए एमआई न्यूयॉर्क ने 8 विकेट से जीत दर्ज की।
https://twitter.com/MLCricket/status/1683260307832029184?s=20
पूरन ने उड़ाए गेंदबाजों के होश
एमआई न्यू यॉर्क के लिए तीसरे नंबर पर बैटिंग करने उतरे निकोलस पूरन ने मैच विनिंग इनिंग खेली। उन्होंने अपनी पारी में कुल 4 चौके और 6 छक्कों के साथ 62 रन बनाए। पूरन ने तूफानी बैटिंग करते हुए ओबस पिएनार की जमकर कुटाई। उनके एक ओवर में पूरन ने 22 रन बटोर लिए। पूरन ने मैदान की चारों दिशाओं में शॉट खेले और गेंदबाजों की जमकर खबर ली। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पूरन ने 10 गेंद पर 6 छक्के और 4 चौके लगाए। इस तरह उन्होंने बाउंड्री से ही 52 रन बटोर लिए।
https://twitter.com/MLCricket/status/1683267706793885696?s=20
आईपीएल 2023 में शानदार फॉर्म में थे पूरन
निकोलस पूरन आईपीएल 2023 में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेले थे। उन्हें मिनी ऑक्शन में 16 करोड़ की भारी कीमत देकर टीम में शामिल किया गया था। 12 मैचों में उन्होंने 29.20 की औसत और 173.81 के ताबड़तोड़ स्ट्राइक रेट से 292 रन बनाए थे। इस दौरान उनके बल्ले से एक अर्धशतक भी निकला था।
संबंधित खबरें
विजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
4 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
5 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
5 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
6 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
6 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
7 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
7 hrs agoWTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
7 hrs agoIPL 2027 से पहले रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों को लेकर जल्द होगा फैसला
8 hrs agoग्लेन फिलिप्स रचेंगे इतिहास! निशाने पर फिल साल्ट का वर्ल्ड रिकॉर्ड
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines