MCL 2023: आस्ट्रेलिया के लिए टी20 विश्वकप 2022 खेल चुके टिम डेविड विस्फोटक बल्लेबाज के रूप में उभरे हैं। वह दुनिया भर में टी20 लीग खेलते हैं। इन दिनों 27 साल का ये बल्लेबाज अमेरिका में खेली जा रही मेजर लीग क्रिकेट में बल्ले से धमाल मचा रहा है। 29 जुलाई को इस लीग का चैलेंजर मुकाबला मुकाबला खेला गया, जिसमें टिम डेविड ने बल्ले से तबाही मचाई और तीन गेंदों पर छक्के ठोके उन्हें रॉकेट बना दिया।
टिम डेविड ने 20 गेंद पर बनाए 33 रन
मेजर लीग क्रिकेट में टिम डेविड मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी की टीम एमआई न्यू यॉर्क की तरफ से खेल रहे हैं। शनिवार को एमआई न्यू यॉर्क और टेक्सास सुपर किंग्स के बीच चैलेंजर यानी सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया, जिसमें एमआई की टीम ने 6 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। इस जीत में टिम डेविड ने बड़ा योगदान दिया और 20 बॉल पर 33 रन ठोककर टेक्सास सुपर किंग्स से जीत छीन ली।
टिम डेविड ने एक ओवर में ठोके 3 छक्के
दरअसल, टिम डेविड ने 15वें ओवर में विस्फोटक बैटिंग की। यह ओवर टेक्सास सुपर किंग्स के Mohammad Mohsin डाल रहे थे। इस ओवर की पहली गेंद पर टिम डेविड ने तूफानी छक्का ठोका। फिर अलगी ही गेंद पर लॉन्ग ऑन के ऊपर से सिक्स लगा दिया। तीसरी गेंद डॉट निकली और फिर चौथी गेंद पर लॉन्ग ऑफ के ऊपर से करार छक्का ठोक दिया। हालांकि इस ओवर की पांचवी गेंद पर डेविड आउट हो गए।
बोल्ड रहे जीत के हीरो
जब डेविड आउट हुए तब वह अपनी टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचा चुके थे। बचा खुचा काम डेवाल्ड ब्रेविस ने पूरा किया और 33 गेंद पर 44 रन बनाकर नाटआउट रहे। इस मुकाबले में मुंबई की टीम के लिए ट्रेंट बोल्ड ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 24 रन देकर 4 शिकार किए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया।
अगर मैच की बात करें तो
मेजर लीग क्रिकेट के चैलेंजर मुकाबले में टेक्सास सुपर किंग्स और एमआई न्यू यॉर्क की टीमें आमने-सामने थीं। एमआई ने टॉस जीतकर गेंदबाज़ी चुनी। टेक्सास सुपर किंग्स ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 10 विकेट गंवाकर 158 रन बोर्ड पर लगाए थे। इस टारगेट का पीछा करते हुए एमआई ने 19 ओवर में 4 विकेट पर जीत दर्ज कर ली।
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
28 mins ago‘सूर्यवंशी का तोड़ रहे हैं हौसला’, मैनजमेंट पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर
38 mins agoवैभव अभिषेक को भी मौका, राइजिंग एशिया कप के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
39 mins agoसाउथ अफ्रीका ने किया टेस्ट टीम का ऐलान, चोट से उबरकर लौटा 29 साल का खिलाड़ी
54 mins agoऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले फिटनेस टेस्ट में हुए फेल
1 hr agoअफगानिस्तान ने वनडे रैंकिंग में रचा इतिहास, पहली बार हासिल की ऊंची पोजीशन
1 hr agoसंजू सैमसन को ट्रोल करने वाले को अश्विन ने दिया करारा जवाब
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी का अब घरेलू क्रिकेट में दिखने वाला है जलवा
2 hrs agoभारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच कितने बजे शुरू होगा?
2 hrs agoन्यूजीलैंड में इन 5 भारतीय बल्लेबाजों का रहा दबदबा, बनाए सबसे ज्यादा रन
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines