MCL 2023: वेस्टइंडीज के विस्फोटक खिलाड़ी और दुनिया भर में टी20 लीग में हिस्सा लेने वाले आंद्र रसेल ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि ज्यादातर टी20 मुकाबलों में वह इंज्री के साथ मैदान पर उतरते हैं। कुछ ही ऐसे में मैच रहे, जिनमें वह पूरी तरह फिट होने पर ही खेले।
इन दिनों मेजर लीग क्रिकेट में खेल रहे आंद्रे रसेल ने अपने बयान में कहा कि ‘बॉडी इस वक्त ठीक है। टी20 में ज्यादातर मुकाबले आप निगल के साथ ही खेलते हैं। मैंने फुल फिटनेस के तौर पर शायद केवल 100 ही मुकाबले खेले हैं। बाकी मैचों में कुछ ना कुछ दिक्कत रही है। अब हमारा एक मैच बचा हुआ है और देखते हैं चीजें कैसे जाती हैं।’
दरअसल, यूएस में जारी मेजर लीग क्रिकेट में आंद्रे रसेल की टीम लगातार 4 मैच हार चुकी है। हालांकि रसेल का परफॉर्मेंस बढ़िया रहा है। उन्होंने वॉशिंगटन फ्रीडम के खिलाफ मैच में 37 गेंद पर 6 चौके और 6 छक्के की मदद से नाबाद 70 रन बनाए और टीम को अकेले दम पर बड़े स्कोर तक पहुंचाया। इसके बाद भी रसेल की टीम
लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स को 6 विकेट से हार मिली है।
ये भी पढ़ेंः अंबाती रायडू फिर लगाएंगे चौके-छक्के
‘मैं अपनी बल्लेबाजी का लुत्फ उठा रहा हूं’
इस मुकाबले के बाद आंद्रे रसेल ने कहा कि ‘मैं अपनी बल्लेबाजी का लुत्फ उठा रहा हूं लेकिन टीम का रिजल्ट उस हिसाब से नहीं आ रहा है। उम्मीद है आखिरी मैच जीतकर हम टूर्नामेंट को अच्छी तरह से समाप्त कर सकें। हमारी टीम अच्छी है और प्लेयर्स को लगातार सपोर्ट करते रहना होगा।
आंद्रे रसेल का टी20 क्रिकेट करियर
आंद्र रसेल अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के जाने जाते हैं। वह अब तक 450 टी20 मुकाबले खेले चुके हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 7549 रन निकले। सभी टी20 मैचों को मिलाकर देखें तो यह बल्लेबाज कुल 605 छक्के लगा चुका है। रसेल ने 504 चौके भी लगाए हैं। टी20 में उनका हाई स्कोर 121 नाबाद है।
संबंधित खबरें
IND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
54 mins agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
1 hr agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
2 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
2 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
3 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
3 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
3 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
4 hrs agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines