MCL 2023: वेस्टइंडीज और भारत के बीच 27 जुलाई से वनडे सीरीज होना है। इस सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम में तूफानी बल्लेबाज निकोलस पूरन को जगह नहीं मिली है। टीम इंडिया के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर किए गए इस बल्लेबाज ने अमेरिका में खेली जा रही मेजर लीग क्रिकेट में बल्ले से तबाही मचाई है। एमआई न्यू यॉर्क के लिए खेलते हुए निकोलस पूरन ने 34 गेंद पर 68 रनों की विस्फोटक पारी खेली।
पूरन ने ठोके 68 रन
निकोलस पूरन ने सिएटल ऑर्कास के खिलाफ 68 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 3 चौके और 7 तूफानी छक्के भी ठोके। पूरन की तूफानी पारी के बाद भी उनकी टीम को हार झेलनी पड़ी। पूरन ने अपनी विस्फोटक पारी में एक करार छक्का ठोका, जिस पर फैंस ने तालियां पीट दीं। गेंद और बल्ले का कनेक्शन इतना जबरदस्त था कि बॉल सीधा स्टेडियम में बाहर जा गिरी।
यह भी पढ़ें: वित्त मंत्री ने जारी किया आदेश…सुकन्या समृद्धि योजना के नियमों में हुआ बड़ा बदलाव, तुरंत जानें
गायब हो गई गेंद
दरअसल, सिएटल ऑर्कास की तरफ से एंड्रू टाई पावरप्ले का आखिरी यानी छठवां ओवर लेकर आए थे। इस ओवर की आखिरी गेंद पर उन्होंने मिड विकेट के ऊपर से तूफानी छक्का लगाया और गेंद को रॉकेट बना दिया। गेंद स्टेडियम के बाहर जाकर गिरी और गायब हो गई। इसे देखकर गेंदबाज हैरान रह गया। सोशल मीडिया पर पूरन के इस वीडियो लोग बेहद पसंद कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें:
मैच का लेखा जोखा
मेजर लीग का 15वां मुकाबला एमआई न्यूयॉर्क बनाम सिएटल ऑर्कास के बीच खेला गया। इस मैच में सिएटल ऑर्कास ने 2 विकेट से जीत दर्ज की। पहले खेलते हुए एमआई की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 194 रन बनाए थे, इसके जवाब में सिएटल ऑर्कास ने 19.2 ओवर में 8 विकेट खोकर टारगेट चेज कर लिया। इस मुकाबले में हेनरिक क्लासेन प्लेयर ऑफ द मैच रहे, जिन्होंने 44 बॉल पर 110 रनों की पारी खेली।
संबंधित खबरें
अफगानिस्तान ने वनडे रैंकिंग में रचा इतिहास, पहली बार हासिल की ऊंची पोजीशन
21 mins agoसंजू सैमसन को ट्रोल करने वाले को अश्विन ने दिया करारा जवाब
44 mins agoवैभव सूर्यवंशी का अब घरेलू क्रिकेट में दिखने वाला है जलवा
1 hr agoभारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच कितने बजे शुरू होगा?
1 hr agoन्यूजीलैंड में इन 5 भारतीय बल्लेबाजों का रहा दबदबा, बनाए सबसे ज्यादा रन
1 hr agoपहले वनडे में होगी भारत की कड़ी परीक्षा, ऑकलैंड के आंकड़ों ने बढ़ाई टेंशन
2 hrs agoअफगानिस्तान प्रीमियर लीग में खेल सकते हैं 3 भारतीय खिलाड़ी
2 hrs agoन्यूजीलैंड से लगातार दो हार के बाद भारत को T20I रैंकिंग में भारी नुकसान
2 hrs ago2 कप्तान, 2 टीमें... वनडे सीरीज के लिए कैसा है टीम इंडिया का स्क्वाड?
3 hrs agoसिराज OUT, अर्शदीप IN… पहले वनडे के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines