नई दिल्ली: नॉन स्ट्राइकर एंड पर किसी खिलाड़ी को गेंदबाज द्वारा आउट किए जाने के तरीके पर क्रिकेट जगत में चर्चाओं का दौर जारी है। इसे कई खिलाड़ी सही ठहराते हैं वहीं कई गलत। इसी बीच मेरिलबोन क्रिकेट क्लब जो कि क्रिकेट के नियम बनाने वाली बॉडी है उसने इस नियम की शब्दावली में बड़ा बदलाव किया है। क्लब ने ये चेंज बिग बैश लीग में एडम जेम्पा द्वारा किए गए ऐसे ही रनआउट को अंपायर द्वारा गलत थहराने के बाद किया है।
मेरिलबोन क्रिकेट क्लब (MCC) ने गुरूवार को स्वीकार किया कि ‘नॉन स्ट्राइकर’ छोर पर बल्लेबाज के रन आउट के संबंध में नियम में कुछ अस्पष्टता थी और उसने कहा कि सभी तरह के संदेह को खत्म करने के लिये वे इस नियम के शब्दों में बदलाव कर रहे हैं।
और पढ़िए – अनुराग ठाकुर के साथ चली 5 घंटे की बैठक के बाद धरना खत्म करने का ऐलान, एक महीने में पूरी होगी जांच
एडम जेम्पा के रनआउट पर हुआ था विवाद
दरअसल बीबीएल में मेलबर्न स्टार्स और मेलबर्न रेनेगेड्स के बीच खेले गए मैच के दौरान एडम जेम्पा ने बल्लेबाज टॉम रोजर्स को ‘मांकड’ तरीके से आउट करने की कोशिश की, लेकिन वह टीवी अंपायर द्वारा खुद ही गलती करते हुए पकड़े गए। दरअसल एडम जेम्पा अपना रन अप पूरा करने के बाद पलटे थे और स्टंपिंग की थी जिसे टीवी अंपायर ने गलत ठहराया था।
https://twitter.com/MCCOfficial/status/1616088436846231552
और पढ़िए – भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे मैच आज, टीवी और मोबाइल पर घर बैठे ऐसे देखें लाइव
एमसीसी ने नियम की शब्दावली में किया बदलाव
इस घटना पर एमसीसी ने अंपायर के निर्णय को सही ठहराया है और कहा है कि इसकी शब्दावली के चलते स्पष्टता नहीं हो रही है। पुराने नियम के मुताबिक अगर गेंद फेंके जाने से पहले नॉन स्ट्राइकर आगे बढ़ जाता है और गेंदबाज उसे रनआउट कर देता है तो इसे सही माना जाएगा। वहीं नए नियमों में शब्दावली में बदलाव किया गया है और ये स्पष्ट किया है कि गेंदबाज अगर अपना पूरा रन अप और एक्शन पूरा कर लेता है और गेंद छोड़ने वाला होता है तब अगर वह पलटकर स्टंप आउट करता है तो इसे वैद्य नहीं माना जाएगा। वहीं अगर इससे पहले वो गिल्लियां उखाड़ देता है तो इसे आउट माना जाएगा।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IPL 2027 के ऑक्शन से पहले KKR की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
6 mins agoअग्निवीर जयंत गोयत की रफ्तार का कहर, रणजी में झटके 6 विकेट
21 mins agoIPL 2028 मेगा ऑक्शन से खिलाड़ियों ने फ्रेंचाइजियों के सामने रखी बड़ी डिमांड
23 mins agoIND vs NZ: जीत के बाद भी भारत की प्लेइंग 11 में होगा बड़ा बदलाव?
1 hr agoसेना देशों में 5000 रन पूरे करने से 36 रन दूर रोहित शर्मा
1 hr agoपृथ्वी शॉ 5 सालों के बाद टीम इंडिया में वापसी का बना रहे हैं मास्टर प्लान
2 hrs agoWPL 2027 में तीसरी बार चैंपियन बनने उतरेगी RCB, जानें शेड्यूल और स्क्वॉड
2 hrs agoरणजी ट्रॉफी में पृथ्वी शॉ का बल्ले से धमाका, महाराष्ट्र ने बंगाल को हराया
2 hrs agoइंडिया ए की टीम में हुई तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की वापसी
3 hrs agoदीप्ति शर्मा ICC प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड की रेस में शामिल
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines