Mayank Mishra: उत्तराखंड़ प्रीमियर लीग 2025 में देहरादून वॉरियर्स की टीम जीत की पटरी पर वापस लौट आई है. पिथौरगढ़ के खिलाफ खेले गए मुकाबले में देहरादून ने 10 विकेट से जीत का स्वाद चखा. पहले बल्लेबाजी करते हुए पिथौरगढ़ की टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर सिर्फ 120 रन ही लगा सकी. इस लक्ष्य को देहरादून की ओपनिंग जोड़ी ने महज 9.5 ओवर में चेज कर डाला.
टीम की ओर से कप्तान युवराज चौधरी का बल्ला जमकर गरजा. उन्होंने 41 गेंदों में 86 रनों की विस्फोटक पारी. हालांकि, गेंदबाजी में मयंक मिश्रा एक बार फिर टीम के लिए ट्रंप कार्ड साबित हुए. मयंक ने किफायती रहने के साथ-साथ 2 अहम विकेट भी अपनी झोली में डाले.
मयंक का चला जादू
पहले गेंदबाजी करते हुए देहरादून वॉरियर्स की टीम पिथौरगढ़ के बल्लेबाजों को सिर्फ 120 रनों पर रोकने में सफल रही. मयंक मिश्रा ने पावरप्ले के अंदर भी कमाल की गेंदबाजी की. चार ओवर के स्पेल में मयंक ने महज 25 रन खर्च किए और 2 बड़े विकेट झटके. मयंक ने विपक्षी टीम के बल्लेबाजों को हाथ खोलने का कोई मौका नहीं दिया. मयंक द्वारा शुरुआत से बनाए गए प्रेशर का फायदा बाकी बॉलर्स को भी मिला. पिछले मैच में भी मयंक काफी किफायती रहे थे. मयंक के अलावा रक्षित ने भी बढ़िया बॉलिंग करते हुए 4 ओवर में महज 14 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए.
ये भी पढ़ें: ACC मीटिंग में BCCI और मोहसिन नकवी के बीच हुई तीखी नोकझोंक, एशिया कप की ट्रॉफी को लेकर मचा जमकर बवाल
कप्तान युवराज ने मचाई तबाही
121 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी देहरादून वॉरियर्स को कप्तान युवराज चौधरी ने विस्फोटक शुरुआत दी. युवराज ने पिथौरगढ़ के गेंदबाजी अटैक से खिलवाड़ करते हुए सिर्फ 41 गेंदों पर 86 रनों की विस्फोटक पारी खेली. अपनी इस इनिंग के दौरान युवराज ने 4 चौके और 9 गगनचुंबी सिक्स जमाए. युवराज ने 209 के स्ट्राइक रेट से तबाही मचाई. वहीं, दूसरे छोर पर खड़े संस्कार एंकर की भूमिका निभाते हुए नजर आए और उन्होंने 18 गेंदों में 25 रनों की नाबाद पारी खेली. देहरादून ने यह तीसरी मैच में दूसरी जीत का स्वाद चखा है.
संबंधित खबरें
सिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
10 mins agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
1 hr agoLIVE: गुरनूर बरार ने भारत को दिलाया चौथा विकेट, न्यूजीलैंड की बढ़ी मुश्किलें
2 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
9 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
10 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
11 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
11 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
12 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
13 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines