हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

प्लेइंग इलेवन में नहीं थे मैथ्यू फिशर, फिर भी की गेंदबाजी, जानें क्या है पूरा नियम

भारत के खिलाफ दूसरे वनडे में अंशुल कंबोज की बाउंसर हेलमेट पर लगने के कारण न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ब्लेयर टिकनर को मैच से बाहर होना पड़ा. उनकी जगह कन्कशन सब्स्टिट्यूट के तौर पर आए मैथ्यू फिशर ने गेंदबाजी करते हुए अक्षर पटेल का विकेट हासिल किया.

विज्ञापन
IND vs NZ/ Image Source: ANI

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में एक दिलचस्प स्थिति देखने को मिली. कीवी टीम को मैच के बीच अपनी प्लेइंग इलेवन में बदलाव करना पड़ा. दरअसल, न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ब्लेयर टिकनर बल्लेबाजी के दौरान चोटिल हो गए, जिसके बाद उन्हें मुकाबले से बाहर होना पड़ा. उनकी जगह मैथ्यू फिशर को टीम में शामिल किया गया. खास बात यह रही कि प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं होने के बावजूद फिशर ने गेंदबाजी की और भारतीय ऑलराउंडर अक्षर पटेल का विकेट भी हासिल किया.

टिकनर को अंशुल कंबोज की तेज बाउंसर हेलमेट पर लगी थी. उस समय वह बल्लेबाजी क्रम में 10वें नंबर पर उतरे थे. गेंद लगने के बाद भी उन्होंने कुछ समय तक बल्लेबाजी जारी रखी, लेकिन ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक सके. पारी खत्म होने के बाद न्यूजीलैंड की ओर से बताया गया कि हेलमेट पर गेंद लगने के कारण टिकनर को कन्कशन की समस्या हुई है. मेडिकल टीम की सलाह पर उन्हें आगे के खेल से हटाने का फैसला लिया गया.

कन्कशन सब्स्टिट्यूट के रूप में मिली फिशर को एंट्री

ब्लेयर टिकनर के बाहर होने के बाद न्यूजीलैंड ने उनकी जगह मैथ्यू फिशर को कन्कशन सब्स्टिट्यूट के तौर पर उतारा. न्यूजीलैंड क्रिकेट ने इसकी आधिकारिक जानकारी देते हुए बताया कि बल्लेबाजी के दौरान हेलमेट पर गेंद लगने के बाद टिकनर मैच में आगे हिस्सा नहीं ले सकेंगे. मेडिकल स्टाफ उनकी स्थिति पर नजर रखेगा, जबकि फिशर उनकी जगह टीम का हिस्सा होंगे.

विज्ञापन

अक्षर पटेल को बनाया अपना शिकार

मैथ्यू फिशर ने मैदान पर उतरने के बाद गेंद से भी प्रभाव छोड़ा. उन्होंने भारतीय बल्लेबाज अक्षर पटेल को आउट कर दिया. पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए अक्षर 17 गेंदों का सामना करने के बाद सिर्फ 7 रन बना सके. फिशर के लिए यह वनडे करियर का चौथा मुकाबला था. उन्होंने जुलाई में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना अंतरराष्ट्रीय वनडे डेब्यू किया था. शुरुआती दो मैचों में उन्हें कोई विकेट नहीं मिला था, लेकिन तीसरे वनडे में उन्होंने तीन बल्लेबाजों को आउट किया था.

सात दिन तक मैदान से दूर रहेंगे ब्लेयर टिकनर

कन्कशन के कारण मैच से बाहर हुए ब्लेयर टिकनर को अब कम से कम सात दिनों तक क्रिकेट से दूर रहना होगा. आईसीसी के नियमों के मुताबिक, किसी खिलाड़ी को कन्कशन सब्स्टिट्यूट से बदलने की स्थिति में चोटिल खिलाड़ी के लिए कम से कम सात दिन का आराम अनिवार्य है. ऐसे में टिकनर को वापसी से पहले मेडिकल निगरानी और जरूरी जांच से गुजरना होगा.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola