ENG vs SA: तबाही का दूसरा नाम बने Matthew Breetzke! अफ्रीकी बल्लेबाज ने बनाया वनडे में वर्ल्ड रिकॉर्ड

Matthew Breetzke: साउथ अफ्रीका के 26 वर्षीय बल्लेबाज ने वनडे क्रिकेट में नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना डाला है। दूसरे वनडे में ब्रीट्जके ने 85 रनों की शानदार पारी खेली।

Matthew Breetzke

Matthew Breetzke

Matthew Breetzke: साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज मैथ्यू ब्रीट्जके ने वो कारनामा कर डाला है, जो वर्ल्ड क्रिकेट में आजतक कोई नहीं कर सका है। ब्रीट्जके ने इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे वनडे मुकाबले में भी जोरदार अर्धशतक जमाया। इस फिफ्टी के साथ ही ब्रीट्जके करियर की पहली पांच वनडे पारियों में लगातार 5 अर्धशतक लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। ब्रीट्जके अपने शतक से चूक गए, लेकिन उन्होंने 85 रनों की लाजवाब पारी खेली। अपनी इस इनिंग के दौरान प्रोटियाज टीम के बल्लेबाज ने 7 चौके और 3 सिक्स जमाए।

ब्रीट्जके ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

मैथ्यू ब्रीट्जके का बल्ला इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले में भी जमकर बोला। नंबर चार पर बल्लेबाजी करने उतरे ब्रीट्जके ने शानदार बैटिंग करते हुए 77 गेंदों में 85 रनों की धांसू पारी खेली। अपनी इस इनिंग के दौरान उन्होंने 7 चौके और 3 सिक्स जमाए।

ब्रीट्जके वनडे करियर की पहली पांच पारियों में लगातार अर्धशतक जमाने वाले दुनिया के पहले बैटर बन गए हैं। पहले 5 एकदिवसीय मैचों में ब्रीट्जके अब तक 463 रन ठोक चुके हैं। वनडे में शुरुआती 5 मैच खेलने के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी ब्रीट्जके के नाम दर्ज हो गया है। उन्होंने 463 रन 94 की औसत और 104 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए ठोके हैं।

स्टब्स-मार्करम ने खेली दमदार पारी

डेब्यू मैच में ब्रीट्जके ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए 150 रनों की लाजवाब पारी खेली थी। वहीं, दूसरे मैच में 83, तीसरे एकदिवसीय मुकाबले में 57 चौथे में 88 और पांचवें वनडे में 85 रन बनाए। ब्रीट्जके के अलावा साउथ अफ्रीका की ओर से ट्रिस्टन स्टब्स ने भी 62 गेंदों में 58 रनों की धांसू पारी खेली। वहीं, एडम मार्करम ने 49 और डेवाल्ड ब्रेविस ने 42 रनों का योगदान दिया।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ