News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Matt Henry: जिम्बाब्वे की धरती पर न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी ने अपनी गेंदबाजी से जमकर कहर बरपाया है। हेनरी के आगे मेजबान टीम का बैटिंग ऑर्डर ताश के पत्तों की तरह बिखर गया। कीवी गेंदबाज ने 15 ओवर के स्पेल में ही जिम्बाब्वे के पांच बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखा दी।
हेनरी को जैक फौल्केस का भी दूसरे छोर से अच्छा साथ मिला और उन्होंने भी 4 विकेट अपनी झोली में डाले। हेनरी-फौल्केस की घातक गेंदबाजी के आगे जिम्बाब्वे के बल्लेबाजों ने आसानी से घुटने टेक दिए और पूरी टीम सिर्फ पहली पारी में 125 रन बनाकर ढेर हो गई।
जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। हालांकि, टीम का यह निर्णय पूरी तरह से गलत साबित हुआ। ब्रायन बेनेट को मैट हेनरी ने बिना खाता खोले पवेलियन की राह दिखाई, तो निक वेल्च सिर्फ 11 रन बनाकर हेनरी का दूसरा शिकार बने। अनुभवी बल्लेबाज सीन विलियम्स को 11 रनों के स्कोर पर फौल्केस ने चलता किया।
Another 5-wicket haul for Matt Henry (5-40) in Bulawayo!
— BLACKCAPS (@BLACKCAPS) August 7, 2025
Four wickets for debutant Zak Foulkes (4-38) and a maiden Test wicket for debutant Matt Fisher (1-16).
Stream LIVE and free in NZ on ThreeNow 📺 Live scoring | https://t.co/DnWSGE9t8b #ZIMvNZ #CricketNation 📷 = Zimbabwe… pic.twitter.com/GtWL6nDTvK
ब्रैंडन टेलर अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा सके और 44 रन बनाने के बाद हेनरी की गेंद पर सैंटनर को कैच थमा बैठे। कप्तान क्रेग एर्विन भी 7 रन बनाकर आउट हुए। सिकंदर रजा भी महज 5 रन बनाने के बाद फौल्केस का शिकार बने। मैट हेनरी ने 15 ओवर के स्पेल में सिर्फ 40 रन खर्च करते हुए 5 विकेट अपनी झोली में डाले और विपक्षी टीम के टॉप ऑर्डर को तहस-नहस कर डाला।
मैट हेनरी को दूसरे छोर से 23 वर्षीय युवा गेंदबाज जैक फौल्केस का भी अच्छा साथ मिला। फौल्केस ने 16 ओवर के स्पेल में सिर्फ 38 रन खर्च करते हुए 4 विकेट चटकाए। फौल्केस ने सीन विलियम्स, कप्तान क्रेग एर्विन और सिकंदर रजा जैसे बड़े बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई। जिम्बाब्वे की ओर से टेलर ने सर्वाधिक 44 रन बनाए, जबकि तफदजवा त्सिगा 33 रन बनाकर नाबाद रहे।
न्यूज 24 पर पढ़ें क्रिकेट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।