IND-W vs PAK-W: महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 में टीम इंडिया की भिड़ंत पाकिस्तान के साथ हो रही है. पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. हालांकि, टॉस के वक्त भारतीय टीम के साथ सरेआम बेईमानी हुई है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर छा गया है. कैप्टन फातिमा सना ने टॉस का सिक्का उछाले जाने पर पर टेल्स कॉल किया, लेकिन सिक्का गिरने के बाद हेड आया. मैच रेफरी ने भारतीय टीम के साथ धोखाधड़ी करते हुए पाकिस्तान को टॉस जिता दिया. टॉस गंवाने के बाद बैटिंग करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही है.
टीम इंडिया के साथ बेईमानी
दरअसल, टॉस के लिए कप्तान हरमनप्रीत कौर, फातिमा सना, मैच रेफरी शैंड्रे फ्रिट्ज और एंकर मैदान पर मौजूद थीं. हरमनप्रीत के पास सिक्का था और उन्होंने एंकर के कहने पर सिक्के को हवा में उछाला. फातिमा सना ने टेल्स कॉल किया. हालांकि, जब सिक्का नीचे गिरा, तो हेड्स आया. मैच रेफरी ने इशारा किया कि हेड्स का कॉल फातिमा सना ने किया था और पाकिस्तान ने टॉस जीता है.
फातिमा ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. मैच रेफरी की गलती की वजह से भारतीय टीम टॉस जीतने के बावजूद भी हार गई. पाकिस्तान की कैप्टन फातिमा चाहती थीं, तो मैच रेफरी से हुई गलती को बता सकती थीं, लेकिन उन्होंने एक शब्द नहीं कहा और तुरंत एंकर की तरफ बढ़ गईं. यह शर्मनाक घटना कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब खुद वायरल हो रहा है.
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
34 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoHighlights: इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines