Martin Guptill: 2023 में भारत में खेले जाने वाले वनडे वर्ल्ड कप से पहले न्यूजीलैंड की टीम को एक तगड़ा झटका लगा है। दरअसल टीम के दिग्गज खिलाड़ी मार्टिन गप्टिल ने न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड द्वारा लाए गए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट को छोड़ने का फैसला किया है। 2022 में टीम को ये तीसरा झटका लगा है। इसके पहले टीम के सबसे धाकड़ गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट और कॉलिन डी ग्रेंडहोम ने भी कॉन्ट्रैक्ट में शामिल नहीं होने का फैसला किया था, जिसके बाद उन्हें भारत के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के लिए चयनित नहीं किया गया था।
तीनों फार्मेट में जड़ चुके हैं शतक
बता दें कि मार्टिन गप्टिल टीम के सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ियों में से एक हैं। वे वनडे में दोहरा शतक लगा चुके हैं। इतना ही नहीं वे टी20 इंटरनेशनल में 3 हजार से अधिक रन भी बना चुके हैं। इसके अलावा वे टी20 और टेस्ट में भी टीम के लिए शतक जड़ चुके हैं। हाल ही में भारत के खिलाफ खेली गई टी20 सीरीज में उनका चयन नहीं किया गया था, जिसके बाद से ही उनके बाहर होने के कयास लगाए जा रहे थे जो कि अब सही हो गए हैं। बता दें कि गप्टिल को 2022 के टी20 वर्ल्ड कप में एक मैच भी नहीं खिलाया गया था और उनकी जगह फिन एलेन को मौका दिया गया था।
अभी पढ़ें – ‘सूर्या जो करता है, उसे करने का मैं सपना भी नहीं देख सकता’…विस्फोटक बल्लेबाज ने दिया बड़ा बयान
गप्टिल के अनुरोध पर न्यूजीलैंड ने दी मंजूरी
बता दें कि न्यूजीलैंड बोर्ड ने एक स्टेटमेंट जारी करते हुए कहा है कि मार्टिन गप्टिल ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से हटने का अनुरोध हमसे किया था, जिसे स्वीकार कर लिया गया है। उन्हें तत्काल प्रभाव से इसकी छूट मिल गई है। इससे साफ है कि वे अब दुनियाभर की लीग में खेलने के लिए फ्री रहेंगे। हालांकि इसका ये मतलब नहीं है कि वे संन्यास ले रहे हैं, वे अभी भी टीम के लिए खेलने के लिए तैयार रहेंगे।
https://twitter.com/BLACKCAPS/status/1595160942165512192
देश के लिए खेलना सम्नान की बात – गप्टिल
कॉन्ट्रैक्ट से बाहर होने के बाद गप्टिल ने कहा कि देश के लिए खेलना हमेशा सम्मान वाली बात रही है। लेकिन मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए मैं दूसरे अवसरों को भी देख रहा हूं। साथ ही मैं परिवार के साथ भी अधिक समय बिताना चाहता हूं।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
तीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
6 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
7 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
7 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
8 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
8 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
9 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
10 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
11 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
11 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines