नई दिल्ली: भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव और पाकिस्तान के धाकड़ बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान दोनों का ही टी20 में फॉर्म शानदार है। इन दोनों की खेलने की शैली एक जैसी है और इसी के चलते इन दोनों की हर समय एक दूसरे से तुलना की जाती रही है। इसी कड़ी में ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन ने इस पर अपना जवाब दिया है।
सूर्यकुमार यादव या फिर मोहम्मद रिजवान कौन है बेस्ट ?
दरअसल दुनिया के नंबर 1 टेस्ट बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन इन दिनों भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली गई टेस्ट और वनडे सीरीज के समाप्त होने के बाद घर पर आराम कर रहे हैं। ऐसे में उन्होंने रविवार को ट्विटर पर यूजर्स के सवालों के जवाब देने का सोचा। इसी में एक ट्विटर यूजर ने उनसे सवाल पूछा कि टी20 में आप सूर्यकुमार यादव और मोहम्मद रिजवान में से किसे चुनेंगे ? इसका जवाब देते हुए लाबुशेन ने सूर्या का नाम चुना। जिससे ये साफ हो गया कि वे टी20 में मोहम्मद रिजवान से ज्यादा शानदार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को मानते हैं।
https://twitter.com/marnus3cricket/status/1640162561068003330
सूर्यकुमार यादव टी20 करियर( Suryakumar Yadav T20 Career)
सूर्यकुमार यादव ने 51 टी20 मैच खेले और 49 पारियों में 1771 रन बनाए हैं। टी20 में सूर्यकुमार यादव का सर्वाधिक स्कोर 117 है। सूर्या के नाम 3 टी20 शतक, 14 टी20 अर्धशतक और 8 बार 30+ और 5 बार 20+ का स्कोर हैं। यादव का 1022 टी20 गेंदों में 34.72 के औसत के साथ 173.2 का स्ट्राइक रेट है। सूर्यकुमार यादव ने टी20 में 162 चौकों और 98 छक्कों की मदद से कुल 260 बाउंड्री लगाई है।
मोहम्मद रिजवान टी20 करियर (Mohammad Rizwan T20 Career)
पाकिस्तान के धाकड़ खिलाड़ी मोहम्मद रिजवान ने कुल 80 टी20 मैच खेले हैं। इसमें उन्होंने 69 पारियों में 2635 रन बनाए हैं। मोहम्मद रिजवान के नाम एक शतक और 23 अर्धशतक है। उन्होंने अपने करियर में 48 की एवरेज से रन बनाए हैं। रिजवान ने कुल 228 चौके और 69 छक्के भी जड़े हैं।
संबंधित खबरें
11 चौके, 3 छक्के... ध्रुव जुरेल ने जड़ा शतक, टीम इंडिया के लिए खुशखबरी
39 mins agoपांचवें T20I में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
1 hr agoपाकिस्तान ने श्रीलंका को हराकर जीता ट्राई नेशन सीरीज का फाइनल
2 hrs agoविजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
10 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
11 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
11 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
12 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
12 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
12 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines