ODI World Cup 2023. वर्ल्ड कप 2023 का 43वां मुकाबला बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच पुणे में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में कंगारू खिलाड़ी मार्नस लाबुशेन ने अपनी उम्दा फील्डिंग से हर किसी को अपना दीवाना बना दिया है। मैच के दौरान उन्होंने विपक्षी टीम के दो खिलाड़ियों को रन आउट करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया। इसमें कप्तान नजमुल हुसैन शान्तो समेत अनुभवी बल्लेबाज महमूदुल्लाह का नाम शामिल है।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बांग्लादेश को तीसरा झटका कप्तान शान्तो के रूप में लगा। शान्तो, एबॉट के ओवर की पांचवीं गेंद पर दो रन चुराने के प्रयास में रन आउट हुए। दरअसल, बांग्लादेशी कप्तान ने पारी की पांचवीं गेंद को लेग साइड में पुल करके दो रन चुराने का प्रयास किया, लेकिन यहां स्क्वायर लेग पर तैनात लाबुशेन ने गेंद पर तेजी से झपटते हुए विकेटकीपर के हाथ में शानदार थ्रो किया और शान्तो की पारी समाप्त हो गई।
यह भी पढ़ें- BAN Vs AUS: तौहीद हृदोय की छोटी मगर मोटी पारी, बांग्लादेश के लिए इतिहास के पन्नों में हुए अमर
लाबुशेन यहीं नहीं रुके। उन्होंने विपक्षी टीम के अनुभवी ऑलराउंडर खिलाड़ी महमूदुल्लाह को भी रन आउट करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया। महमूदुल्लाह अपनी टीम के लिए चौथे बल्लेबाज के रूप में आउट हुए।
हृदोय द्वारा हल्के हाथों से खेली गई गेंद पर महमूदुल्लाह ने रन चुराने का प्रयास किया, लेकिन चुस्त दुरुस्त तैयार लाबुशेन ने उनके इरादों पर पानी फेर दिया। लाबुशेन ने तेजी से गेंद पर झपटते हुए एक हाथ से गेंद को थ्रो किया और सटीक निशाने से स्टंप की गिल्लियां बिखेर दी।
अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल पाए शान्तो और महमूदुल्लाह:
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शान्तो और महमूदुल्लाह को अच्छी शुरुआत मिली, लेकिन दोनों बल्लेबाज इस शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल पाए। मैच के दौरान तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए शान्तो ने कुल 57 गेंदों का सामना किया। इस बीच छह चौके की मदद से 45 रन बनाने में कामयाब रहे। वहीं महमूदुल्लाह ने पांचवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए 28 गेंद में 32 रन का योगदान दिया।
संबंधित खबरें
शाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
5 mins agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
40 mins agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
52 mins agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
52 mins agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
1 hr agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
2 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
2 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
3 hrs agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
3 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines