नई दिल्ली: भारत में इस साल अक्टूबर-नवंबर में वनडे वर्ल्ड कप का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए सभी टीमें तैयारियों में जुटी हैं। न्यूजीलैंड की टीम इन दिनों पाकिस्तान दौरे पर है, जहां दोनों देशों के बीच 27 अप्रैल से 5 मेचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। ये सीरीज वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिए अहम होगी। हालांकि इस श्रंखला में कीवी टीम को सीनियर खिलाड़ियों की कमी महसूस होगी, लेकिन दूसरी ओर अन्य खिलाड़ी भी मौके का भरपूर फायदा उठा रहे हैं। टी-20 सीरीज के फाइनल में ताबड़तोड़ शतक ठोकने वाले मार्क चैपमैन इनमें से एक हैं। वनडे सीरीज खेलने जा रहे चैपमैन को गुड न्यूज मिल गई है।
मार्क चैपमैन विश्व कप फ्रेम में हैं
दरअसल, न्यूजीलैंड के कोच गैरी स्टीड का कहना है कि ODI टीम में शामिल किए गए चैपमैन वनडे विश्व कप के लिए भी फ्रेम में हैं। चैपमैन ने न्यूजीलैंड के लिए सिर्फ पांच एकदिवसीय मैच खेले हैं, जबकि इससे पहले उन्होंने हांगकांग के लिए दो मुकाबले खेले थे। उन्होंने 2018 में प्रारूप में कीवी टीम के लिए डेब्यू किया था। चैपमैन ने 7 मैचों में 52 के औसत से 262 रन जड़े हैं, जिसमें 124 रन की नाबाद पारी के साथ दो सेंचुरी शामिल हैं। वह स्पिन के एक अच्छे खिलाड़ी हैं। वह हांगकांग के लिए खेलते हुए एशियाई परिस्थितियों से वाकिफ हैं।
https://twitter.com/BLACKCAPS/status/1650650941698482178?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1650650941698482178%7Ctwgr%5E289ed14da9e36bfd52c6ad92f1b3129754cb2238%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.tv9hindi.com%2Fsports%2Fcricket-news%2Fpak-vs-nz-mark-chapman-added-to-new-zealand-odi-squad-vs-pakistan-1833469.html
मार्क चैपमैन-जेम्स नीशम की साझेदारी महत्वपूर्ण
स्टीड ने कहा- “मार्क चैपमैन-जेम्स नीशम की साझेदारी वास्तव में महत्वपूर्ण थी। जाहिर है यह बल्ले से अच्छी शुरुआत नहीं थी, लेकिन उन दोनों ने उस स्थिति में जो संयम दिखाया वह शानदार था। यह मार्क के बारे में सिर्फ एक पारी नहीं थी।” चैपमैन को ओडीआई टीम में जोड़ा गया, लेकिन इसके लिए काफी कॉम्पिटीशन है, लेकिन इस तरह से हम विश्व कप की ओर बढ़ते रहते हैं। मार्क चैपमैन हमारे विचारों में हैं।
माइक हेसन ने मार्टिन गुप्टिल को बताया दावेदार
दूसरी ओर न्यूजीलैंड के पूर्व कोच माइक हेसन ने अपना अनुबंध छोड़ चुके मार्टिन गुप्टिल की वकालत की है। हेसन का मानना है कि गुप्टिल अपने अनुभव के कारण एकदिवसीय टीम में विलियमसन की जगह लेने के लिए एक और उम्मीदवार हो सकते हैं। गुप्टिल ने पीएसएल 2023 के दौरान शानदार प्रदर्शन करते हुए क्वेटा ग्लैडिएटर्स के लिए नौ पारियों में 38.75 के औसत से 310 रन बनाए। वह टीम के शीर्ष स्कोरर थे।
संबंधित खबरें
लगातार तीसरी पारी में फेल हो गए यशस्वी जायसवाल, गिल-गंभीर की बढ़ी परेशानी
3 mins agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड के बीच पांचवां T20I?
7 mins agoक्या हैमिलटन में टीम इंडिया की जर्सी में आखिरी बार खेलेंगे भुवनेश्वर कुमार?
57 mins agoध्रुव जुरेल ने खेली शानदार पारी, नाबाद 99 रन बनाकर कराया इंडिया ए का कमबैक
1 hr agoहांगकांग सिक्सेस में टीम इंडिया को मिली लगातार तीसरी हार
1 hr agoपांचवें T20I में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर बैठ सकते हैं ये 5 खिलाड़ी
2 hrs agoहांगकांग सिक्सेस 2026 में टीम इंडिया को UAE के खिलाफ 6 विकेट से मिली हार
3 hrs agoभारतीय ODI स्क्वाड में बदलाव, प्रसिद्ध की जगह आकिब नबी की टीम में एंट्री
4 hrs agoदेवदत्त पडिक्कल का तूफानी प्रदर्शन जारी, 3 पारियों में बना डाले 311 रन
5 hrs agoटीम इंडिया पर जीत का जश्न मनाकर ट्रोल हुए पाकिस्तानी पीएम शाहबाज शरीफ
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines