नई दिल्ली: भारत में इस साल अक्टूबर-नवंबर में वनडे वर्ल्ड कप का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए सभी टीमें तैयारियों में जुटी हैं। न्यूजीलैंड की टीम इन दिनों पाकिस्तान दौरे पर है, जहां दोनों देशों के बीच 27 अप्रैल से 5 मेचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। ये सीरीज वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिए अहम होगी। हालांकि इस श्रंखला में कीवी टीम को सीनियर खिलाड़ियों की कमी महसूस होगी, लेकिन दूसरी ओर अन्य खिलाड़ी भी मौके का भरपूर फायदा उठा रहे हैं। टी-20 सीरीज के फाइनल में ताबड़तोड़ शतक ठोकने वाले मार्क चैपमैन इनमें से एक हैं। वनडे सीरीज खेलने जा रहे चैपमैन को गुड न्यूज मिल गई है।

विज्ञापन

मार्क चैपमैन विश्व कप फ्रेम में हैं

दरअसल, न्यूजीलैंड के कोच गैरी स्टीड का कहना है कि ODI टीम में शामिल किए गए चैपमैन वनडे विश्व कप के लिए भी फ्रेम में हैं। चैपमैन ने न्यूजीलैंड के लिए सिर्फ पांच एकदिवसीय मैच खेले हैं, जबकि इससे पहले उन्होंने हांगकांग के लिए दो मुकाबले खेले थे। उन्होंने 2018 में प्रारूप में कीवी टीम के लिए डेब्यू किया था। चैपमैन ने 7 मैचों में 52 के औसत से 262 रन जड़े हैं, जिसमें 124 रन की नाबाद पारी के साथ दो सेंचुरी शामिल हैं। वह स्पिन के एक अच्छे खिलाड़ी हैं। वह हांगकांग के लिए खेलते हुए एशियाई परिस्थितियों से वाकिफ हैं।

विज्ञापन

https://twitter.com/BLACKCAPS/status/1650650941698482178?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1650650941698482178%7Ctwgr%5E289ed14da9e36bfd52c6ad92f1b3129754cb2238%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.tv9hindi.com%2Fsports%2Fcricket-news%2Fpak-vs-nz-mark-chapman-added-to-new-zealand-odi-squad-vs-pakistan-1833469.html

मार्क चैपमैन-जेम्स नीशम की साझेदारी महत्वपूर्ण

स्टीड ने कहा- “मार्क चैपमैन-जेम्स नीशम की साझेदारी वास्तव में महत्वपूर्ण थी। जाहिर है यह बल्ले से अच्छी शुरुआत नहीं थी, लेकिन उन दोनों ने उस स्थिति में जो संयम दिखाया वह शानदार था। यह मार्क के बारे में सिर्फ एक पारी नहीं थी।” चैपमैन को ओडीआई टीम में जोड़ा गया, लेकिन इसके लिए काफी कॉम्पिटीशन है, लेकिन इस तरह से हम विश्व कप की ओर बढ़ते रहते हैं। मार्क चैपमैन हमारे विचारों में हैं।

विज्ञापन

माइक हेसन ने मार्टिन गुप्टिल को बताया दावेदार 

दूसरी ओर न्यूजीलैंड के पूर्व कोच माइक हेसन ने अपना अनुबंध छोड़ चुके मार्टिन गुप्टिल की वकालत की है। हेसन का मानना ​​है कि गुप्टिल अपने अनुभव के कारण एकदिवसीय टीम में विलियमसन की जगह लेने के लिए एक और उम्मीदवार हो सकते हैं। गुप्टिल ने पीएसएल 2023 के दौरान शानदार प्रदर्शन करते हुए क्वेटा ग्लैडिएटर्स के लिए नौ पारियों में 38.75 के औसत से 310 रन बनाए। वह टीम के शीर्ष स्कोरर थे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ