Marizanne Kapp: पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय बांगर की बेटी अनाया बांगर ने कुछ ही महीनों पहले जेंडर अफर्मेशन सर्जरी के जरिए लड़के से लड़की बनीं हैं. हाल ही में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने उन्हें अपने देश में महिला क्रिकेट खेलने की इजाजत दी है. अनाया जल्द ही क्रिकेट के एक्शन में नजर आएंगी और वहां की घरेलू प्रतियोगिता में भाग लेंगी. इसके बाद वह वुमेंस बिग बैश लीग भी खेलते हुए नजर आ सकती हैं. अब इस फैसले पर साउथ अफ्रीका की दिग्गज ऑलराउंडर मारिजन काप ने सवाल उठाए हैं और फैसले की आलोचना की है.
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने क्यों दी इजाजत
अनाया बांगर एक ट्रांसजेंडर क्रिकेटर हैं. उन्होंने सर्जरी की मदद से अपना जेंडर बदला और लड़के से लड़की बन गईं. अनाया ने जेंडर बदलने से पहले मुबंई के लिए एज ग्रुप क्रिकेट खेल चुकी हैं. वह पृथ्वी शॉ, यशस्वी जायसवाल, सरफराज खान और मुशीर खान के साथ मुंबई के लिए एज ग्रुप क्रिकेट खेल चुकी हैं. अपना लिंग-परिवर्तन करने के बाद अनाया के क्रिकेट खेलने पर रोक लग गई थी, क्योंकि फिलहाल बीसीसीआई की पॉलिसी में ट्रांसजेंडर के लिए कोई प्लान नहीं है.
लेकिन क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की पॉलिसी अलग है. वह ट्रांसजेंडरों को भी क्रिकेट खेलने की इजाजत है और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया इन खिलाड़ियों को बढ़ावा देती है. ऐसे में बोर्ड ने उन्हें महिला क्रिकेट खेलने की इजाजत दे दी.
मारिजन काप ने बताया गलत
साउथ अफ्रीका की दिग्गज क्रिकेटर मारिजन कप ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के फैसले को गलत बताया. उन्होंने इंस्टाग्राम पर स्टोरी साझा करते हुए इस फैसले का विरोध किया. उन्होंने लिखा “यह बिल्कुल बेतुका है, इसकी इजाजत नहीं दी जानी चाहिए.” उन्होंने वुमेंस बिग बैश को भी टैग किया, जहां वह खेलते हुए नजर नहीं आ सकती हैं.
महिलाओं के खेल में ट्रांसजेंडर या मेल प्यूबर्टी के साथ पैदा हुए खिलाड़ियों को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं. पेरिस ओलंपिक 2024 में अल्जीरिया की बॉक्सर ईमान खलीफ के खेलने पर बवाल हो गया था. उन्होंने इस प्रतियोगिता में गोल्ड जीता था. हालांकि उन्होंने अपने प्रदर्शन से सभी को चौंका दिया था और लगातार महिला खिलाड़ियों पर उम्मीद से ज्यादा हावी हो रही थीं. इसके बाद ओलंपिक संघ और ईमान खलीफ की खूब आलोचना हुई थी.
मारिजन काप का करियर
मारिजन काप साउथ अफ्रीका की दिग्गज ऑलराउंडर हैं. उन्होंने अब तक साउथ अफ्रीका के लिए 4 टेस्ट मैच में 56.42 की औसत के साथ 395 रन बनाए हैं और 1 विकेट भी हासिल किया है. इसके अलावा 162 वनडे मैच में उन्होंने 3511 रन बनाने के अलावा 181 विकेट झटके हैं. वहीं, 126 टी-20 मैच में इस खिलाड़ी ने 1774 रन बनाने के अलावा 101 विकेट हासिल किए हैं.
संबंधित खबरें
भारत ने दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड को रौंदकर सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त
2 mins agoNZ के खिलाफ रोहित शर्मा बने नए 'सिक्सर किंग', अफरीदी का तोड़ा रिकॉर्ड
48 mins agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
1 hr agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
2 hrs agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
2 hrs agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
3 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
4 hrs ago8 साल बाद 'सैंडपेपर कांड' पर उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा
4 hrs agoमोहम्मद शमी ने क्यों 6 नवंबर को किया टेस्ट से संन्यास का ऐलान?
5 hrs agoमोहम्मद शमी के संन्यास पर भावुक हुए भारतीय बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines