Big Accusation on Gautam Gambhir: रोहित शर्मा, विराट कोहली और आर अश्विन भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल खिलाड़ियों में गिने जाते हैं. अश्विन अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से रिटायर हो चुके हैं, वहीं विराट-रोहित टेस्ट और टी20 अंतर्राष्ट्रीय को अलविदा कह चुके हैं. वो दोनों सिर्फ वनडे खेलते हुए नजर आएंगे. गौतम गंभीर के कोच बनने के बाद तीनों ने अपने क्रिकेट करियर को लेकर बड़ा फैसला लिया है. इसी बीच अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर मनोज तिवारी ने इन दिग्गजों को रिटायर कराने का आरोप गौतम गंभीर पर लगा दिया है.
गौतम गंभीर पर लगे आरोप
मनोज तिवारी ने इनसाइड स्पोर्ट से बात करते हुए गौतम गंभीर पर निशाना साधा और दिग्गजों को रिटायर कराने का दोषी बताया. मनोज ने कहा, ‘सीनियर खिलाड़ी अश्विन, रोहित जैसे खिलाड़ियों ने काफी क्रिकेट खेला है. उन्होंने हेड कोच और स्टाफ से ज्यादा नाम कमाया है. अगर वो किसी बात को नहीं मानते हैं, तो सवाल कर सकते हैं. आपने ये चीज तय कर दी कि वो यहां नहीं रहे. मैंने देखा है कि जब से वो कोच बने हैं, विवाद सामने आए हैं. कई चीजें हुई है, जो भारतीय क्रिकेट के लिए अच्छी नहीं है. जब से वो हेड कोच बने हैं, अश्विन ने संन्यास ले लिया है. रोहित-विराट ने भी ऐसा ही किया है.’
ये भी पढ़ें:- IND vs AUS: भारत के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम का ऐलान, चैंपियन कप्तान का नाम गायब
‘वर्ल्ड कप का हिस्सा नहीं बनाना होगी गलती’
पूर्व भारतीय क्रिकेटर मनोज तिवारी ने कहा कि रोहित-विराट को वनडे टीम से हटाना आसान नहीं होगा. उनका मानना है कि इन दोनों दिग्गजों को 2027 का वर्ल्ड कप खेलना चाहिए. उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि ऐसी स्थिति और वातावरण बना दिया गया है, जहां इन खिलाड़ियों पर दबाव आ जाए. विराट कोहली और रोहित शर्मा भारतीय क्रिकेट के लिए शानदार रहे हैं. दोनों क्रिकेट को नई ऊंचाइयों पर ले गए हैं.’
तिवारी ने आगे कहा, ‘अगर इन प्लेयर्स को लगता है कि उनकी छवि खराब हो रही है और ड्रेसिंग रूम में उनकी जरूरत नहीं है, तो वो रिटायर होने के बारे में सोच सकते हैं. मुझे लगता है कि वो खेलना चाहते हैं. मुझे नहीं लगता कि इन दोनों खिलाड़ियों को हटाने का बड़ा फैसला गंभीर लेंगे, क्योंकि उनका रिकॉर्ड अच्छा है. अगर गंभीर इन दोनों को वर्ल्ड कप से जुड़ी चीजों में शामिल नहीं करते हैं, तो ये गलती होगी.’
ये भी पढ़ें:- क्या विराट-रोहित जल्द होंगे वनडे से रिटायर? दिग्गजों को लेकर नई रिपोर्ट ने उड़ाए होश
संबंधित खबरें
सिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
1 hr agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
2 hrs agoLIVE: टीम इंडिया को मिली आठवीं सफलता, न्यूजीलैंड की बढ़ी मुश्किलें
3 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
11 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
11 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
12 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
13 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
13 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
14 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines