Manav Suthar: भारत के उभरते हुए फिरकी गेंदबाज मानव सुथार लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. उन्होंने हाल ही में भारत की ओर से खेलते हुए श्रीलंकाई धरती पर कमाल कर दिया. सुथार ने अपनी शानदार गेंदबाजी से भारत के लिए अहम भूमिका निभाई थी. अब सुथार ने इंग्लैंड की सरजमीं पर कमाल कर दिया है. उन्होंने अपनी टीम के लिए अहम योगदान देते हुए जीत भी दिला दी है.
सुथार ने किया कमाल
सुथार इन दिनों काउंटी चैंपियनशिप में भाग ले रहे हैं. वह वॉरिकशायर की ओर से खेल रहे हैं. हैम्पशायर के खिलाफ खेले गए मुकाबले में उन्होंने अपनी फिरकी गेंदबाजी का जादू दिखाया. उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया और महफिल लूटी. उन्होंने पहली पारी में 16 ओवर गेंदबाजी की और 2.62 की इकोनॉमी रेट के साथ 42 रन खर्च कर 3 विकेट चटका दिए.
इसके अलावा दूसरी पारी में भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया और टीम की ओर से सबसे ज्यादा ओवर फेंके. उन्होंने 23.3 ओवर में 52 रन खर्च कर 4 बल्लेबाजों को अपना शिकार बना लिया. उन्होंने इस तरह वॉरिकशायर की ओर से शानदार प्रदर्शन किया और मैच में कुल 7 विकेट निकाले.
वॉरिकशायर ने दर्ज की शानदार जीत
पहली पारी में वॉरिकशायर ने बल्लेबाजी करते हुए 116 ओवर में 398 रन बनाए थे. टीम की ओर से सबसे ज्यादा रन सलामी बल्लेबाज रॉब येट्स ने बनाए. उन्होंने 208 गेंदों में 109 रनों की पारी खेली. इसके अलावा सैम हेन ने 153 गेंदों में 90 रन बनाए थे.
जवाब में हैम्पाशायर की टीम 38.1 ओवर में 115 रनों पर सिमट गई. कोई भी बल्लेबाज खासा प्रभावित नहीं कर सका.
फॉलोऑन मिलने के बाद हैम्पशायर दूसरी पारी में 154 रनों पर ही सिमट गई. हैम्पशायर दूसरी पारी में भी खासा प्रभावित नहीं कर पाई. टीम की ओर से सबसे ज्यादा रन जेक लेहमैन ने बनाए. उन्होंने 71 गेंदों में 42 रनों की पारी खेली. वॉरिकशायर ने एक पारी और 129 रनों से मुकाबला जीत लिया.
श्रीलंका के खिलाफ भी सुथार का शानदार प्रदर्शन
भारत के लिए उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ खेली गई 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में हिस्सा लिया था. पहले मैच सुथार ने 10 विकेट अपनी झोली में डाले थे, जिसमें 4 विकेट उन्होंने पहली पारी में और 6 विकेट दूसरी पारी में हासिल किए. वहीं, दूसरे मैच की पहली पारी में सुथार ने 3 और दूसरी पारी में 3 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया. इस तरह उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 2 ही मैच में 16 विकेट चटकाए. अब तक उन्होंने भारत के लिए 3 टेस्ट मैच में 23 विकेट चटकाए हैं. उन्हें अब बीसीसीआई भविष्य के तौर पर देख रही है.
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड पहुंचे विराट कोहली, ऑटोग्राफ मिलते ही फूट-फूटकर रोने लगीं फैन
1 hr agoक्या कप्तानी के बिना खेलेंगे हार्दिक? MI एक बड़ी वजह से कर सकती है रिटेन
2 hrs agoराशिद खान ने रचा नया इतिहास, बने T20I में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज
3 hrs agoरोहित या तिलक बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के नए कप्तान, हार्दिक की विदाई तय!
11 hrs agoमंधाना का बड़ा खुलासा, वर्ल्ड कप जीतने के बाद धोनी ने किया था मैसेज
11 hrs ago400 रन के बाद फिर गरजा चिन्मय सुतार का बल्ला, 100 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा
12 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-पाकिस्तान महामुकाबला LIVE?
12 hrs agoलसिथ मलिंगा की जगह मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी कोच बन सकते हैं ये 3 दिग्गज
12 hrs agoऑकलैंड में बारिश बिगाड़ेगी खेल? चौथे टी20 से पहले जानें मौसम का हाल
13 hrs agoसिर्फ 1 विकेट लेते ही अर्शदीप रच देंगे इतिहास, बनाएंगे 3 बड़े रिकॉर्ड
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines